FCI घोटाला: दिल्ली, पंजाब, हरियाणा सहित 50 से अधिक ठिकानों पर CBI की छापेमारी, 60 लाख बरामद

174 0

CBI भारतीय खाद्य निगम और खाद्यान्न वितरकों के बीच सांठगांठ का भंडाफोड़ करने के लिए दिल्ली, पंजाब, हरियाणा सहित अन्य राज्यों के 50 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के अधिकारी ने बताया कि भारतीय खाद्य निगम (FCI) के DGM राजीव मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही अनाज व्यापारियों, मिल के मालिकों और खाद्यान्न वितरकों के अपवित्र सांठगांठ के सिलसिले में 50 से अधिक स्थानों पर छापेमारी जारी है, जो निम्न गुणवत्ता वाले खाद्यान की आपूर्ति में शामिल थे।

इस छापेमारी में अबतक CBI ने 60 लाख रुपए बरामद कर लिए हैं। इसके साथ ही इस घोटाले से जुड़े कई जरूरी दस्तावेजों के भी बरामद होने की खबर है। न्यूज एजेंसी के अनुसार CBI ने अब तक भारतीय खाद्य निगम घोटाले के मामले में लगभग 74 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

भारतीय खाद्य निगम के DGM रिश्वत लेते हुए हैं गिरफ्तार
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार CBI ने भारतीय खाद्य निगम के DGM को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है, जिसके बाद CBI ने तालाशी अभियान शुरू किया है। इस घोटाले में तकनीकी सहायकों से लेकर कार्यकारी निदेशकों तक की भूमिका CBI के जांच के दायरे में है।

पिछले 6 महीने से जानकारी इकट्ठा कर रही थी CBI
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार CBI को FCI घोटाले से जुड़ी कई शिकायतें मिली, जिसके बाद जांच एजेंसी पिछले 6 महीने से खुफिया जानकारी इकट्ठा कर रही थी। CBI को उम्मीद है कि छापेमारी के दौरान अभी और कैश, सोना-चांदी और कई जरूरी डॉक्यूमेंट बरामद हो सकते हैं।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने दूसरी बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के अलावा और कौन-कौन हैं लिस्‍ट में शामिल, जानें

Posted by - March 25, 2022 0
योगी आदित्यनाथ दूसरी बार उत्तर प्रदेश के सीएम बन गए हैं। शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित भव्य समारोह के दौरान…

पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ BJP में शामिल, दिल्ली में जेपी नड्डा ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

Posted by - May 19, 2022 0
पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। आज उन्होंने राजधानी दिल्ली में…

अखिलेश यादव ने मैनपुरी के करहल से दाखिल किया पर्चा, कार्यकर्ताओं में दिखा भारी उत्साह

Posted by - January 31, 2022 0
यूपी की सत्ता को हासिल करने के लिए और बीजेपी को सत्ता से बेदखल करने की कवायद में प्रदेश के…

गैर मान्यता प्राप्त 1500 मदरसों की आय खंगालेगी योगी सरकार, CM योगी जल्द लेंगे फैसला

Posted by - November 21, 2022 0
उत्तर प्रदेश में निजी मदरसों के सर्वे में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। दरअसल, नेपाल सीमा पर गैर…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *