FCI घोटाला: दिल्ली, पंजाब, हरियाणा सहित 50 से अधिक ठिकानों पर CBI की छापेमारी, 60 लाख बरामद

173 0

CBI भारतीय खाद्य निगम और खाद्यान्न वितरकों के बीच सांठगांठ का भंडाफोड़ करने के लिए दिल्ली, पंजाब, हरियाणा सहित अन्य राज्यों के 50 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के अधिकारी ने बताया कि भारतीय खाद्य निगम (FCI) के DGM राजीव मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही अनाज व्यापारियों, मिल के मालिकों और खाद्यान्न वितरकों के अपवित्र सांठगांठ के सिलसिले में 50 से अधिक स्थानों पर छापेमारी जारी है, जो निम्न गुणवत्ता वाले खाद्यान की आपूर्ति में शामिल थे।

इस छापेमारी में अबतक CBI ने 60 लाख रुपए बरामद कर लिए हैं। इसके साथ ही इस घोटाले से जुड़े कई जरूरी दस्तावेजों के भी बरामद होने की खबर है। न्यूज एजेंसी के अनुसार CBI ने अब तक भारतीय खाद्य निगम घोटाले के मामले में लगभग 74 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

भारतीय खाद्य निगम के DGM रिश्वत लेते हुए हैं गिरफ्तार
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार CBI ने भारतीय खाद्य निगम के DGM को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है, जिसके बाद CBI ने तालाशी अभियान शुरू किया है। इस घोटाले में तकनीकी सहायकों से लेकर कार्यकारी निदेशकों तक की भूमिका CBI के जांच के दायरे में है।

पिछले 6 महीने से जानकारी इकट्ठा कर रही थी CBI
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार CBI को FCI घोटाले से जुड़ी कई शिकायतें मिली, जिसके बाद जांच एजेंसी पिछले 6 महीने से खुफिया जानकारी इकट्ठा कर रही थी। CBI को उम्मीद है कि छापेमारी के दौरान अभी और कैश, सोना-चांदी और कई जरूरी डॉक्यूमेंट बरामद हो सकते हैं।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

धर्मांतरण पर नकेल- कर्नाटक विधानसभा में स्वतंत्रता के अधिकार का संरक्षण विधेयक, 2021 पास

Posted by - December 23, 2021 0
कर्नाटक विधानसभा (Karnataka Assembly) में गुरुवार को विपक्ष के भारी हंगामे के बीच धर्म की स्वतंत्रता के अधिकार का संरक्षण…

चुनाव आयोग की बड़ी घोषणा, घर बैठे-बैठे दे सकेंगे वोट, जानिए कौन और कैसे उठा सकेंगे Doorstep Voting का लाभ

Posted by - October 14, 2022 0
निर्वाचन आयोग ने आज हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने…

TMC प्रवक्ता साकेत गोखले को गुजरात पुलिस ने किया गिरफ्तार

Posted by - December 6, 2022 0
तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और आरटीआई एक्टिविस्ट साकेत गोखले (Saket Gokhle) को गुजरात पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार…

भारत के कई राज्यों में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.8 की तीव्रता, नेपाल में एपिसेंटर

Posted by - January 24, 2023 0
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मंगलवार दोपहर 2:28 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। लगभग…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *