शाहरुख खान की बेटी ने कागजों में खुद को बताया ‘किसान’, खेती के लिए खरीदी 1.5 एकड़ जमीन, कीमत जान हो जाएंगे

131 0

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) पिछले कुछ समये अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं। वो जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ से एक्टिंग में करियर की शुरुआत करने वाली हैं। इसी बीच सुहाना ने सभी को हैरान कर दिया है। शाहरुख की बेटी को लेकर खबर सामने आ रही है कि उन्होंने खेती के लिए जमीन खरीदी है। इतना ही नहीं उन्होंने खुद को किसान भी बताया है। वहीं, इसकी कीमत इतनी है कि जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।

खबरों की मानें तो सुहाना ने खेती के लिए डेढ़ एकड़ जमीन खरीदी है। इसकी कीमत करीब 12.91 करोड़ बताई जा रही है। कहा ये भी जा रहा है कि जमीन का लेनदेन 1 जून को किया गया है। शाहरुख की बेटी ने इसके लिए 77 लाख 46 हजार रुपए की स्टैंप ड्यूटी भी जमा की है। ये जमीन अंजलि, रेखा और प्रिया नाम की तीन बहनों से खरीदी गई है। इस जमीन का लोकेशन अलीबाग है। जहां पर शाहरुख खान के पास पहले से ही प्रॉपर्टी है। वहीं खबर की मानें तो इसमें कहा जा रहा है कि सुहाना ने खुद को कागजों में एग्रीकल्चरिस्ट (किसान) दिखाया है।

ओटीटी पर रिलीज की जाएगी सुहाना की फिल्म

पापा शाहरुख खान के जैसे ही बेटी सुहाना खान भी एक्टिंग में कदम रखने जा रही हैं। उनकी पहली फिल्म ‘द आर्चीज’ है। इसे जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। फैंस को इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि, अभी इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है। लेकिन, फिल्म का ट्रेलर वीडियो जरूर जारी किया जा चुका है। ‘द आर्चीज’ में सुहाना बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की बहन खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा संग डेब्यू करेंगी और पहली बार स्क्रीन शेयर करते दिखेंगी।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

ऋतिक रोशन से लेकर सैफ अली खान और संजय दत्त तक, सिल्वर स्क्रीन पर धुआं उड़ाने आ रहे हैं यह 7 खूंखार विलेन

Posted by - October 18, 2021 0
आने वाले कुछ समय में सिनेमा प्रेमियों को बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है। मगर यह सरप्राइज जरा हटकर होगा। ऐसा…

हमारी फिल्म भी बायकॉट करना, हमें भी तो लगे…वायरल हो रहा तापसी पन्नू-अनुराग कश्यप का ये वीडियो

Posted by - August 20, 2022 0
अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी तापसी पन्नू की फिल्म ‘दोबारा’ आज रिलीज हो चुकी है। लेकिन इससे पहले आमिर…

Golden Globes 2023: ‘आरआरआर’ की ऐतिहासिक जीत, ‘नाटू-नाटू’ गाने को मिला बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग अवॉर्ड

Posted by - January 11, 2023 0
इस वक्त लॉस एंजिल्स में 80वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स का कार्यक्रम चल रहा है। ये अवॉर्ड फंक्शन कैलिफोर्निया के बेवर्ली…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *