क्रेडो वर्ल्ड स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

166 0

धनबाद. आज क्रेडो वर्ल्ड स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ. इसका उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी भूतनाथ रजवार एवं विद्यालय की प्राचार्या शर्मिला सिन्हा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस विज्ञान प्रदर्शनी में स्कूल के कक्षा 1 से नौवी तक के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर अपना मॉडल बनाकर उसे प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया।

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए विद्यार्थियों के बनाए मॉडल और उसकी प्रतिभा की सराहना की। विद्यार्थियों से हमेशा रचनात्मक सोच रखने की सलाह दी। कहा विद्यार्थी हमेशा कुछ नया करने की सोचें और इसी में अपनी ऊर्जा को लगाएं।

प्राचार्या ने कहा बच्चों में विज्ञान के प्रति जागरूकता लाने,अपने आस-पास हो रहे क्रियाकलापों में विज्ञान की उपस्थि‍ति का अनुभव कराने के उद्देश्य से विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है.

इस प्रदर्शनी में बच्चों ने उत्साह पूर्वक बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाई। अतिथियों ने बच्चों की अनूठी प्रतिभा, परिश्रम एवं शिक्षकों के सहयोग की भरपूर प्रशंसा की। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

धनबाद क्लब में सिंफर के विशेषज्ञों एवं धनबाद के इंडस्ट्रलिस्ट के साथ सौर ऊर्जा विषय पर एक जागरूकता सत्र का आयोजन

Posted by - July 22, 2022 0
धनबाद। रोटरी क्लब ऑफ धनबाद, नॉर्थ, साउथ, सेंट्रल एवं मिडटाउन के संयुक्त तत्वावधान में ऊर्जा स्वराज यात्रा से सम्बंधित एक…

बागडिगी खान दुर्घटना में जान गंवाने वाले श्रमिकों को रागिनी सिंह ने दी श्रद्धांजलि

Posted by - February 2, 2022 0
धनबाद : वर्ष 2001 में 2 फरवरी को हुए बागडिगी कोलियरी खान दुर्घटना कई श्रमिक दुर्घटना के शिकार हो गए…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *