धनबाद. आज क्रेडो वर्ल्ड स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ. इसका उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी भूतनाथ रजवार एवं विद्यालय की प्राचार्या शर्मिला सिन्हा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस विज्ञान प्रदर्शनी में स्कूल के कक्षा 1 से नौवी तक के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर अपना मॉडल बनाकर उसे प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया।
जिला शिक्षा पदाधिकारी ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए विद्यार्थियों के बनाए मॉडल और उसकी प्रतिभा की सराहना की। विद्यार्थियों से हमेशा रचनात्मक सोच रखने की सलाह दी। कहा विद्यार्थी हमेशा कुछ नया करने की सोचें और इसी में अपनी ऊर्जा को लगाएं।
प्राचार्या ने कहा बच्चों में विज्ञान के प्रति जागरूकता लाने,अपने आस-पास हो रहे क्रियाकलापों में विज्ञान की उपस्थिति का अनुभव कराने के उद्देश्य से विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है.
इस प्रदर्शनी में बच्चों ने उत्साह पूर्वक बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाई। अतिथियों ने बच्चों की अनूठी प्रतिभा, परिश्रम एवं शिक्षकों के सहयोग की भरपूर प्रशंसा की। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे।