बिहार : छठ का प्रसाद बनाते वक्त हुआ सिलेंडर ब्लास्ट, 7 पुलिसकर्मी सहित 30 झुलसे

231 0

बिहार के औरंगाबाद में एक बड़ा हादसा हो गया। छठ पूजा के लिए प्रसाद तैयार करने के दौरान अचानक गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में 7 पुलिस जवान सहित 30 झुलस गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को नजदीक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दो मंलिा इमारत में छठ पूजा के लिए प्रसाद बनाया जा रहा था, तबी गैस सिलेंडर फट गया। आग लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम के 7 जवान भी आग बुझाने के दौरान झुलस गए। फिलहाल, घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

छठ के लिए प्रसाद तैयार कर ही थी महिलाएं

सिलेंडर ब्लास्ट की घटना औरंगाबाद शहर की सबसे पतली गलियों में शामिल तेली मोहल्ले की है। यहां बीती रात ओड़िया गली में अचानक गैस सिलेंडर फट गया। अनिल गोस्वामी नामक शख्स के घर में छठ पूजा का आयोजन हो रहा था। उनके घर पर देर रात महिलाएं छठ पर्व के लिए प्रसाद तैयार कर रही थी।

आग बुझाने पहुंचे पुलिसकर्मी भी झुलस गए

प्रसाद तैयार करने के दौरान गैस की पाइप लीकेज होने से रिसाव होने लगा। गैस का रिसाव सिलेंडर तक पहुंच गया, जिससे यह हादसा हो गया। इस घटना में 30 से ज्यादा महिला-पुरुष आग की चपेट में आने से झुलस गए। हादसे की सूचना मिलने पर आग पर काबू पाने पहुंचे पुलिसकर्मी भी इसकी चपेट में आ गए।

10 घायलों को दूसरे अस्पताल किया रेफर

सभी घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि इनमें से 10 को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है। चिकित्सकों के अनुसार, अधिकांश घायलों का प्राथमिक उपचार कर दिया गया है और सभी की स्थिति सामान्य है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

एंबुलेंस की लापरवाही से हुई वर्षीय बच्ची की मौत, स्वास्थ विभाग ने साधी चुप्पी

Posted by - July 8, 2022 0
गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत केतरू नवादा गांव में एम्बुलेंस की लापरवाही के कारण एक चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी.…

शिवपाल यादव के घर जाकर मिले अखिलेश यादव, चुनाव से पहले चाचा-भतीजा के एक होने के संकेत

Posted by - December 16, 2021 0
अखिलेश यादव गुरुवार को चाचा शिवपाल यादव से मुलाकात करने लखनऊ स्थित उनके आवास पर पहुंचे। करीब आधा घंटे चली…

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर गिरफ्तारी की तलवार, जानें क्या है केस और सीबीआई का एक्शन

Posted by - September 20, 2022 0
बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव मुश्किलो ंका सामना कर सकते हैं। सवाल यह है कि आखिर ऐसा क्या हुआ…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *