सोनो- प्रखंड के काली पहाड़ी स्थित और रजौन पंचायत के रजौन गांव में समाज के असहाय और बेसहारों को भोजन करा आरजेडी सुप्रीमो का जन्मदिन मनाने का कार्य कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया. क्षेत्र में कार्यरत राजद समर्थकों ने बिहार में आरजेडी को मजबूत कर क्षेत्र में पार्टी की मजबूती के लिए दृढ़ संकल्प लेकर लोगों के बीच आपसी भाईचारे और बंधुत्व बढ़ाने का कार्य किया।
कहा गया जिस प्रकार से बिहार की राजनीति में 15 वर्षों तक मुख्यमंत्री के पद पर कार्य करते हुए, जनता के विकास के कार्यों को जिन ऊंचाइयों पर पहुंचाने का कार्य किया गया, विगत कई वर्षों से बिहार के विकास में जो शून्यता की स्थिति आई है, उसे पाटने का कार्य जन समर्थन और जन सहयोग के द्वारा ही संपन्न हो जाएगा।
आयोजित कार्यक्रम में चकाई विधानसभा के पूर्व विधायक सावित्री देवी ,आरजेडी नेता विजय शंकर यादव , प्रखंड युवा अध्यक्ष सेवक कुमार यादव प्रखंड अध्यक्ष रियासत हसन, सोनू कुमार, अशोक यादव, सुधीर यादव, विजय यादव, विरजू यादव, निरपत साह शामिल थे.