इंदिरा आवास के नाम पर अनपढ़ महिला के आधार कार्ड से खाता खुलवाकर तीन लाख की निकासी, अब यूपी पुलिस ने भेजा नोटिस

250 0

जानकीडीह बेलदरिया अवधपुर टोला के रहने वाली एक महिला को यूपी पुलिस ने नोटिस जारी किया है. जिसके बाद महिला के पुत्र नेहरू कुमार ने साइबर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है. आवेदन के जरिये बताया कि मेरी माता अनार देवी के नाम से उत्तर प्रदेश के अयोध्या पुलिस द्वारा साइबर क्राइम से संबंधित एक नोटिस मेरे घर पर थाना के माध्यम से भेजा गया है,  जिसमें मेरी माता अनार देवी के खिलाफ साइबर क्राइम का मामला है, जबकि मेरी मां सीधी साधी व अनपढ़ है जिसे जालसाजी करके फंसाने का काम किया जा रहा है।

उक्त घटना में मेरी मां का कोई हाथ नहीं है मेरी मां को  स्थानीय पूर्व मुखिया कमली देवी के पुत्र सकलदेव विंद एवं उनके सहयोगी रामबदन बिंद एवं उपेंद्र बिंद तीनों ने मेरी मां को झांसा देकर अपने घर ले जाकर प्रलोभन दिया। इनलोगों ने कहा कि तुम अपना आधार कार्ड और फोटो लेकर खाता बैंक ऑफ बड़ौदा में खुलवा दिया। बैंक स्टेटमेंट निकालने पर पता चला की खाता संख्या 304 381 000 1493 से लगभग 3लाख की निकासी किया गया। यह खाता 9 अगस्त 2016 को खोला गया था। ऐसा गांव के कई लोगों के साथ किया गया है।

सकलदेव बिंद, रामबदन बिंद ने सैकड़ों लोगों को इंदिरा आवास और पशु शेड के नाम पर बैंक ऑफ  बड़ौदा में खाता खुलवा कर और लाभूक को बिना कोई जानकारी के एटीएम बनवा कर फर्जी तरीके से पैसे के लेनदेन का प्रक्रिया पिछले कई वर्षों से करता जा रहा है। पूर्व में भी सकलदेव बिंद और रामबदन बिंद मृत व्यक्ति के नाम पर इंदिरा आवास में फर्जी निकासी किया था।

उक्त समय तत्कालीन वीडियो प्रेम प्रकाश ने स्थानीय चानन थाना कांड संख्या 83/ 14 में मामला दर्ज किया, जिसमें यह दोनों व्यक्ति बेल पर अभी भी हैं। नेहरू कुमार ने घटना से संबंधित नोटिस और बैंक स्टेटमेंट भी जिलाधिकारी को संलग्न किया और बताया कि क्राइम में मेरी माँ के खाता में प्रयुक्त मोबाइल नंबर 9642 658458 है। इसको लेकर इन्होंने अधिकारी से साइबर क्राइम से जुड़े व्यक्तियों पर ठोस कानून कार्रवाई करते हुए मां को इंसाफ दिलाने की बात की है।

वही थाना साइबर क्राइम अयोध्या परिक्षेत्र अयोध्या उत्तर प्रदेश के वेचु सिंह यादव विवेचक थाना प्रभारी  थाना साइबर क्राइम अयोध्या मोबाइल संख्या 7839876653 ने नोटिस प्राप्ति के सात दिनों में धारा 91 /160 के अंतर्गत साइबर क्राइम अयोध्या उत्तर प्रदेश में प्रस्तुत होकर अपनी बात रखने की कही है। वही दोस्ती ने बताया कि ऐसा कोई मामला नहीं है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

गांधी जी को देशद्रोही बताने पर तरुण मुरारी बापू पर FIR,जानें बापू को लेकर नरसिंहपुर में क्या कहा

Posted by - January 4, 2022 0
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लेकर कालीचरण महाराज द्वारा कहे गए अपशब्दों का मामला अभी थमा नहीं था कि एक और…

सुप्रीम कोर्ट में बोले विजय माल्या के वकील- उनका कुछ अता पता नहीं, केस लड़ने से इनकार किया

Posted by - November 3, 2022 0
भगोड़े विजय माल्या के वकील ने उसका केस लड़ने से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान…

Voter ID कार्ड से आधार नंबर को जोड़ने वाला ‘चुनाव अधिनियम संशोधन विधेयक’ लोकसभा से पारित

Posted by - December 20, 2021 0
लोकसभा में सोमवार को ‘‘चुनाव अधिनियम संशोधन विधेयक, 2021’ पारित हो गया. इस विधेयक के पास होने के बाद लोकसभा…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *