फोटो थाने में बैठा मृतक का भाई और देवर एवं हिरासत में सीवील
रांची। राजधानी रांची के नामकुम में खरसीदाग ओपी क्षेत्र के मांगूबांध में पुलिस ने एक विधवा महिला लखमनी मुडाईन(28) का शव बरामद की है। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भिजवा दिया। ओपी प्रभारी बैजनाथ कुमार ने बताया कि मामले में लखमनी के प्रेमी सीवील मुण्डा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मंगलवार रात गांव में नाच गाना का कार्यक्रम हो रहा था। लखमनी अपने दो बच्ची को घर में सुलाकर रात 9 बजे नाच-गाने कार्यक्रम में गयी हुई थी। वह रात 12 बजे घर वापस आ गयी। सीवील भी उसके पीछे-पीछे उसके घर पहुंच गया था। लेकिन पुलिस के पूछताछ में सीवील ने बताया कि वह उसके घर पहुंचा था जरूर लेकिन उस वक्त लखमनी के घर से गांव के युवक सुखराम मुण्डा को भागते हुए देखा था। सीवील ने बताया कि लखमनी से उसका संबंध लगभग तीन वर्ष उसके पति के मौत हो जाने के बाद से ही है। लेकिन उसकी हत्या उसने नहीं की है। इधर सुखराम भी घर में नहीं है। पुलिस का कहना है कि सुखराम के पकड़े जाने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।