जिंदगी की जंग जीत गया धनबाद का आरव, मां ने किया लिवर डोनेट

712 0

धनबाद। जिंदगी मांगे आरव की मुहिम रंग लाई, धनबाद की जनता समेत देशभर की जनता ने आरव के लिवर ट्रांसप्लांट के लिए दान दिया। जिसका परिणाम यह रहा कि बुधवार को चैन्नई के ग्लोबल अस्प्ताल में आरव का 8 घंटे बाद सफल लिवर ट्रांसप्लांट हुआ।

15 डॉक्टरों की टीम ने इस सफल ऑपरेशन को किया। आरव ओर उसकी मां दोनों खतरे से बाहर बताए गए हैं। आरव को अगले 24 घंटे बाद होश आएगा। फिलहाल आरव डॉक्टर की गहन निगरानी में है।

समाजिक कार्यकर्ता अंकित राजगढ़िया समेत उनके सभी साथी सदस्य बंटी विश्वकर्मा, चतुर्भुज कुमार, रवि शेखर, सुभाष कुमार ने धनबाद के मीडिया समेत देशभर की जनता का हृदय से आभार व्यक्त किया।

आरव के पिता अजय साव ने भी सभी का धन्यवाद दिया। जानकारी के अनुसार अभी आरव और उसकी मां से किसी को मिलने की इजाजत नहीं दी जा रही है। अजय साव ने अपने पुत्र व पत्नी को वीडियो कॉलिंग के जरीए देखा।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

शूटर कोनिका की हत्या या आत्महत्या! पिता के बयान के बाद उलझी मौत की गुत्थी, चैट पर आया था धमकी भरा मैसेज   

Posted by - December 18, 2021 0
नेशनल शूटर कोनिका लायक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला और गहराता जा रहा है. कोनिका लायक के…

9 सूत्री मांगों को लेकर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने रणधीर वर्मा चौक पर दिया एक दिवसीय धरना

Posted by - July 27, 2022 0
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने बुधवार को रणधीर वर्मा चौक पर नौ सूत्री मांगो को लेकर एक दिवसीय धरना…

48 घंटे के अंदर राजगंज पुलिस ने कोल्ड्रिंक व्यवसायी हत्याकांड का किया उद्भेदन, सगे भाई ने ही करवाई थी हत्या

Posted by - October 1, 2022 0
राजगंज। राजगंज थाना क्षेत्र के खरनी सनशाइन सिटी (अल्ट्राटेक कॉलोनी) के पास गुरुवार की देर शाम हुए व्यवसायी ज्योति रंजन…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *