दिल्ली में रैली को अनुमति नहीं मिलने से आक्रोशित कांग्रेसियों ने जलाया पीएम मोदी का पुतला

519 0

धनबाद : धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान,जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह  के नेतृत्व में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा दिल्ली में  केंद्र सरकार की कमर तोड़ महंगाई के विरोध आयोजित रैली को राज्यपाल द्वारा अनुमति नहीं दिए जाने के विरोध में रणधीर वर्मा चौक पर पीएम मोदी का पुतला दहन किया गया।

जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार सभी मोर्चे पर विफल रही है देश में मोदी सरकार की कमरतोड़ महंगाई एवं  इनके गलत नीतियों के कारण लोग त्रस्त एवं परेशान है, देश की अर्थव्यवस्था मोदी सरकार की विफलता के कारण चरमरा गई है. पेट्रोल डीजल, घरेलू गैस सिलेंडर, सरसों तेल एवं अन्य सामग्रियों के मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि कर लोगों के कमर तोड़ने का काम किया है

सोनिया गांधी जी एवं राहुल गांधी जी के आह्वान पर कांग्रेस पार्टी पूरे देश में जन जागरण कार्यक्रम के माध्यम से मोदी सरकार द्वारा आयोजित दिल्ली में रैली को अनुमति नहीं दिया जाना लोकतंत्र की हत्या है,अपने विफलता को छुपाने को लेकर जान बूझकर कांग्रेस पार्टी द्वारा दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम को अनुमति नहीं दी गई. कांग्रेस पार्टी इस तानाशाह सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी।

मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र वर्मा,प्रदेश प्रतिनिधि शमशेर आलम, मुख्तार खान,योगेंद्र सिंह योगी,राशिद रजा अंसारी,अनिल साव,आमिर हाशमी,मनोज यादव,जाहिर अंसारी,गोपाल कृष्ण चौधरी, संजय  जायसवाल,हरेंद्र शाह, प्रभाकर नोनिया,पप्पू कुमार तिवारी, कामता पासवान,बबलू दास, संदीप कुमार कक्कू,शहजादा हुसैन,इम्तियाज आलम,जावेद रजा,मसूदआलम,रमेश राय, भास्कर झा,अरविंद सैनी,मनोज घोष,सुखदेव हंसदा,अप्पू दास, अखिलेश चौधरी,ओम शंकर दुबे, फैज अहमद,अजमल हाशमी, मनोहर दास सहित दर्जनों कांग्रेस जन  उपस्थित थे।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ के क्षेत्रीय समिति का गठन, अध्यक्ष बने हेमंत मंडल

Posted by - February 12, 2022 0
धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ के मुख्यालय समिति का पुनर्गठन क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष  चिमन कुमार की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न…

कतरास पुलिस ने छापामारी कर किया भारी मात्रा अवैध कोयला जब्त

Posted by - December 23, 2021 0
कतरास। वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर गुरुवार को कतरास थानेदार रास बिहारी लाल ने छापामारी अभियान चला कर मलकेरा…

अग्निपथ के विरोध में छात्रों ने धनबाद स्टेशन पर ट्रैक जाम किया, डीआरएम कार्यालय का गेट हुआ बंद

Posted by - June 17, 2022 0
सेना बहाली में अग्निपथ योजना के खिलाफ धनबाद के युवा भी सड़क पर उतर आए हैं. हजारो युवा ने शुक्रवार…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *