धनबाद जिले के झरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बैरागढ़ में खेल मैदान स्वीकृति कराने हेतु आज भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने केंद्रीय संसदीय कार्य एवं सांस्कृतिक राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल को प्रार्थना पत्र सौंपा।
इस दौरान धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह के अलावा कई अन्य गणमान्य मौजूद रहे।