जोरापोखर:- जोरापोखर थाना क्षेत्र के झरिया-सिंदरी मुख्य सड़क किनारे फुसबंग्ला शिव मंदिर के मुख्य द्वार पर प्रतिबंधित जानवर के अवशेष सोमवार की सुबह पाये जाने से तनाव ब्याप्त हैं। हालाँकि समाज के बुद्धिजीवी लोगों ने पुलिस के सहयोग से अवशेष को हटा कर उक्त स्थल की सफाई किया गया है।
मंदिर के निकट कई फूल बिक्रेता दुकान लगाते हैं। सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो देखा की दुकान सहित मुख्य द्वार पर जानवर के अवशेष पड़े हैं। तुरंत जोरापोखर पुलिस को सूचना दिया गया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, भाजपा नेता उपेन्द्र विश्वकर्मा, लंबू सहित कई लोग पहुंच गए और लोगों को यह कह कर शांत किया की कोई जानवर भी लाकर यहां फेक सकता है। तुरंत पुलिस ने बिना देर किये मंदिर के मुख्य द्वार की सफाई करवा दिया।
पूर्व में भी प्रतिबंधित जानवरों के खरीद फरोख्त में फुसबंगला बदनाम रहा है। कई बार स्थानीय लोगों के साथ झड़प भी हो चुकी हैं। समय रहते झरिया एवम जोरापोखर पुलिस करवाई नही करेगी तो कभी भी क्षेत्र में अप्रिय घटना होने से नही रोका जा सकता है।