बरोरा। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन सख्त है शनिवार को बाघमारा प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार प्रजापति अंचलाधिकारी कमल किशोर सिंह सहित बरोरा पुलिस ने नेहरू चौक के समीप मास्क चेकिंग अभियान चलाया।
इस दौरान बिना मास्क के मार्ग में गुजरने उन लोगों को पकड़ कर कड़ी फटकार लगाई साथी चेतावनी देकर छोड़ा गया। कई लोगों को बीना मास्क पकड़ने पर उठक बैठक कराई गई।