भाजपा ने विधायक के नेतृत्व में हेमंत सरकार का फूंका पुतला

473 0

धनबाद : शहर के रणधीर वर्मा चौक पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विधायक राज सिन्हा के नेतृत्व में वर्तमान हेमंत सरकार का पुतला फूंका। मौके पर विधायक राज सिन्हा ने कांग्रेस गठबंधन वाली हेमंत सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने बताया कि राज्य में कानून व्यवस्था गर्त में चली गई है तथा पूर्व विधायक को जान मारने की कोशिश हुई। जहां 2 जवानों ने अपनी कुर्बानी देकर उनके जान की हिफाजत की।

पिछले दिनों महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की हत्याकांड उदाहरण है। जबकि राज्य के सिमडेगा में आदिवासी युवक की मौत मॉब लिंचिंग में हुई। वहीं राज्य के सभी जिलों में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या और महिलाओं के साथ दुष्कर्म चरम पर है।ऐसे में झारखंड की हेमंत सरकार का कार्यकाल बद से बदतर होता जा रहा है। जबकि राज्य में अमन चैन विलुप्त हो गया है।

उन्होंने बताया कि राज्य में विकास कोसों दूर हो गई है। जबकि असामाजिक और अराजक तत्वों का बोलबाला चरम पर है। यह सब हेमंत सरकार के समर्थन से राज्य में हो रहा है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

रामकनाली के बूट्टू बाबू बंगला के समीप भारी मात्रा में अवैध कोयला बरामद, धंधेबाजो में खलबली

Posted by - April 8, 2022 0
कतरास। रामकनाली ओपी इलाके बूट्टू बाबू बंगला की समीप रामकनाली ओपी व सीआईएसएफ ने छापामारी कर भारी मात्रा में जमा…

सेंधमारी कर रामकनाली फिल्टर प्लांट में कर्मियों को बंधक बनाकर लाखों की संपत्ति की लूट

Posted by - June 13, 2022 0
कतरास।रामकनाली फिल्टर प्लांट में सेंधमारी कर रविवार की देर रात हथियारबंद अपराधियों ने तीन कर्मियों को बंधक बनाकर करीब 150…

बी.जे.के.एम.एस के महामंत्री रणविजय सिंह ने असर्फी अस्पताल में इलाजरत छोटू सिंह से कुशल क्षेम पूछा

Posted by - July 22, 2022 0
धनबाद। बी.जे.के.एम.एस के पदाधिकारी छोटू सिंह की तबियत खराब की सूचना पाकर असर्फी हॉस्पिटल पहुंचे एच.एम.एस प्रदेश उपाध्यक्ष सह बी.जे.के.एम.एस…

झरिया मे अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली

Posted by - September 9, 2021 0
झरिया: अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर झरिया कोलफील्ड चिल्ड्रन क्लासेस द्वारा कोलियरी क्षेत्र में एक जागरूकता रैली का आयोजन…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *