भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने उपायुक्त से मिलकर की आगामी त्यौहार को लेकर बंद ओवरब्रिज को चालू करने की मांग

239 0

धनबाद। भाजपा नेत्री रागिनी सिंह बुधवार को उपायुक्त से मिलकर फुसबंग्ला रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण के दरम्यान स्थानीय लोगों को आने जाने में हो रही परेशानी से अवगत कराया। मौके पर भाजपा धनबाद जिला महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह , मुकेश पांडेय , मानस प्रसून समेत फुसबंग्ला के स्थानीय लोग मौजूद थे।

रागिनी सिंह ने उपायुक्त को अवगत कराते हुए बताया रेलवे आद्रा डिवीजन के द्वारा एक ओवरब्रिज का निर्माण मार्च 2021 से प्रारंभ किया गया।यह ब्रिज पुटकी फुसबंग्ला स्टेट हाईवे की सड़क के फुसबंग्ला रेलवे क्रॉसिंग पर बनाया जा रहा है। ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू करने के साथ ही ब्रिज पर आवागमन को पूरी तरह से बंद कर दिया गया।

ब्रिज का निर्माण कार्य महज 15 दिनों तक ही चला। उसके बाद से कार्य बंद है। ब्रिज के दोनों तरफ घनी आबादी बसी हुई है। पिछले 7 माह से ब्रिज पर से आवागमन लोगों का बंद होने से दैनिक कार्य के लिए बाहर जानेवालों को परेशानी हो रही है। अभी स्थिति यह है कि फुसबंग्ला के लोग जामाडोबा की तरफ से आना जाना कर रहे हैं जब्कि जामाडोबा के लोग झरिया सिंदरी मुख्य मार्ग से आना जाना करना पड़ रहा है।

उन्होंने स्थानीय लोगों की मांग पर ब्रिज का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर कराने तथा लोगों के आने जाने के लिए डायवर्सन का विकल्प देने की मांग की। उपायुक्त से हुई वार्ता के पश्चात रागिनी सिंह ने बताया वार्ता सकारात्मक रही। तत्काल लोगों के अनजाने के लिए रास्ता चालू कर दिए जाने का आश्वासन मिला है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

सम्मान समारोह मे रणविजय का जोरदार स्वागत, कहा बिहार जनता खान मजदूर संघ एक परिवार

Posted by - November 23, 2022 0
कतरास क्लब में तेतुलमारी वीजेकेएमएस द्वारा आयोजित मिलन समारोह सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार…

जनता श्रमिक संघ का हुआ लॉन्चिंग, संरक्षक बनी रागिनी सिंह, महामंत्री संजीव सिंह

Posted by - April 24, 2023 0
धनबाद। धनबाद में एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस के माध्यम से नवगठित मजदूर यूनियन, जनता श्रमिक संघ, को लॉन्च किया गया। जनता…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *