धनबाद : बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह के नेतृत्व में भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल नगर आयुक्त से मिला। श्रीमती सिंह ने छठ महापर्व को लेकर तालाबों की साफ सफाई एवं सौंद्रीयकरण के लिए धनबाद नगर निगम के नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा
वही श्रीमती सिंह ने तालाबों के सौंदर्यीकरण एवं तालाबों की बंदोबस्ती को लेकर भी उनसे वार्ता की जिससे सौंदर्य करण के साथ-साथ वहां के मछुआरों के रोजगार का भी सृजन होगा जिस पर नगर आयुक्त श्री कुमार के द्वारा पूर्ण भरोसा दिलाया गया है की जल्द ही निविदा निकाल कर उन तालाबों में मछली पालन का भी कार्य शुरू किया जाएगा। वही श्रीमती सिंह ने झरिया एवं धनबाद के विभिन्न स्ट्रीट लाइटों को छठ महापर्व शुरू होने के पहले दुरुस्त करने की भी मांग की।
जिस पर नगर आयुक्त श्री कुमार ने पूर्ण भरोसा दिलाते हुए कहा कि इन सभी मुद्दों पर शीघ्र अति शीघ्र कार्य कर लिया जाएगा। इस दौरान मौके पर सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय झा, उमेश यादव, अखिलेश सिंह, संतोष शर्मा , शैलेंद्र सिंह के अलावा भाजपा के कई अन्य गणमान्य सदस्य मौजूद थे।