चिरकुंडा, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के अध्यक्ष सुरेश चंद्र झा के तालडांगा आवासीय कालोनी स्थित आवासीय कार्यालय में झारखंड एवं बिहार के पूर्व मंत्री एवं विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह की दूसरी पुण्यतिथि राकोमस के अध्यक्ष सुरेश चंद्र झा के अध्यक्षता में मनाई गई। मजदूर मसीहा राजेंद्र प्रसाद सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए सभी मजदूरों ने उनके आदर्श पर चलने और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
बैठक को राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के अध्यक्ष सुरेश चंद्र झा ने संबोधित करते हुए कहा कि संघ के पूर्वजों ने जिसमें माइकल जॉन, कांति मेहता,बीपी सीन्हा,पंडित बिंदेश्वरी दुबे, रामनारायण शर्मा,एस दासगुप्ता, एसके राय,सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह, उमाकांत सिंह,रविकांत झा, अखिलेश्वर झा,शंकर दयाल सिंह, नौरंग देव सिंह,सत्यदेव सिंह जैसे महापुरुषों की त्याग तपस्या एवं बलिदान से राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ इंटक तैयार हुआ ऐसे महापुरुषों के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है और राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ का नाम किसी के मिटाने से मिट नहीं सकता है।
झा ने बैठक को संबोधित करते हुए आगे कहा कि कुछ लोग राजेंद्र बाबू के नाम पर गुमराह करते हैं राजेंद्र सिंह आरसीएमएस के थे और आरसीएमएस ही उनके आदर्शों को आगे बढ़ा सकते हैं।
संघ के महामंत्री के पी सिंह ने कहा की आरसीएमएस से जो लोग किसी के गुमराह से दूसरे यूनियन में चले गए हैं वे पुनः अपना घर आ जाए उनका स्वागत है।
बैठक में नागेंद्र कुमार सिंह, शशि भूषण नाथ तिवारी,
एसके पांडेय, गैरूल हसन, निशिकांत मिश्रा,सुरेश प्रसाद चौहान,मंतोष यादव,बबलू तिवारी,लालबाबू सिंह,महेंद्र नोनिया,शंभूनाथ शुक्ला,हारून रसीद साह,बोस खलखो,राम इकबाल साव, नंदलाल सिंह,श्रीराम चौहान,राघवेंद्र राय, उमेश सिंह,अरुण कुमार सिंह, अरविंद कुमार,श्यामा पदो नीलकंठ मंडल,लखपति नोनिया,मनभोला कुंभकार,झूलन सिंह यादव आदि मौजुद थे।