तोपचांची।विनोद रजवार का शव उनके पैतृक गांव खुरडीह पहुँचने के बाद सूचना पाकर यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह खुरडीह पहुंच कर मृतक बिनोद रजवार के परिवार के सदस्यों से मिले।
मृतक की पत्नी लक्ष्मी देवी ने बताया कि वर्ष 2017 से ही पति विनोद रजवार, हैदराबाद में चौधरी विनोद सिंह की कंपनी में काम कर रहे थे। दिनांक 22 अक्टूबर को विनोद सिंह ने मोबाइल से सूचना दी कि विनोद रजवार की मृत्यु हो गई है। आज सुबह लगभग 4:00 बजे, एंबुलेंस संख्या- AP12W-1236 से विनोद रजवार का मृत शरीर गांव पहुँचाया गया।
मृतक की पत्नी ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि पति की मृत्यु कंपनी में काम के दौरान हुआ है। कंपनी ने मुझे किसी प्रकार का कोई मुआवजा नहीं दिया है। कंपनी से मुझे मुआवजा मिलनी चाहिए और दोषियों के ऊपर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। मेरे दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। उनका पालन- पोषण कैसे होगा। इस पर दीप नारायण सिंह ने कहा कि मृतक विनोद रजवार के परिजनों को 5 लाख रुपए मुआवजा कंपनी दे । अन्यथा कंपनी के ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
श्री सिंह ने कहा कि रोजी-रोटी के लिए टुंडी के लोग दूसरे प्रांत में मजदूरी करने जाते हैं और किसी प्रकार की घटना-दुर्घटना से किसी मजदूर की मृत्यु होने पर स्थानीय पुलिस-प्रशासन एवं जिला प्रशासन मजदूर को सहयोग करने का काम नहीं कर रहे हैं।
शासन – प्रशासन को मृतक विनोद रजवार एवं उनके परिजनों के बारे में सब कुछ जानकारी देने के बाद भी शासन – प्रशासन ने कोई सहयोग नहीं किया , यह गंभीर विषय है। अगर विनोद रजवार के परिजनों को 5 लाख रुपए मुआवजा, प्रधानमंत्री आवास, सामाजिक सुरक्षा पेंशन नहीं दिया गया तो हम आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
इस अवसर पर जिप सदस्य सुभाष राय, पूर्व जिप सदस्य सहदेव सिंह, सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी, नैरो मुखिया सरिता गोयल, वार्ड सदस्य सोहन राय, मिट्ठू रजवार, पंचायत सेवक चंद्र मोहन मुर्मू, हुलास महतो, गोपाल राय, सुरेश महतो, परमेश्वर रजवार, योगेश रजवार, बहादुर राय, राजू रजवार, धनंजय महतो, भागीरथ महतो, हुबलाल राय, पंचायत समिति सदस्य भीम प्रसाद महतो आदि उपस्थित थे।