धनबाद। धैया गोकुल बंग्लो में मुनीडीह निवासी प्रीतम रवानी,छोटू सिंह, संतोष सिंह एवं उनके साथियों ने बी.जे.के.एम.एस के महामंत्री सह कांग्रेस नेता रणविजय सिंह से मुलाकात कर उन्हें बुके भेंट किया।
प्रीतम रवानी और उनके साथियों ने कांग्रेस पार्टी में सम्मान दिलाने के लिए श्री सिंह को धन्यवाद किया और श्री सिंह ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी एवं अपने अपने क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करने के लिए दिशा निर्देश दिया।