धनबाद : तोपचांची के कांडेडीह गांव से पिछले सात दिनों से लापता 68 वर्षीय राम छबीला मंडल का शव बुधवार को गांव के जंगल मे स्थित कतरी जोरिया में मिला। मृतक राम छबीला पिछले सात दिनों से घर से गायब थाा। जिसकी खोजबीन घरवाले कर रहे थे। सुबह गांव के ग्रामीण जब बास काटने जंगल आए तो उसी दौरान उनकी नजर जोरिया में उफन रहे शव पर पड़ा।
मृतक के पुत्र मनोज मंडल ने शव की पहचान किया । उसने बताया कि शुक्रवार को नाखून कटवाने के बाद नहाने के लिए घर से निकले थे जिसके बाद वापस नही लौटे हमलोगों ने गुमशुदगी की शिकायत थाना में किया था साथ ही साथ उनकी खोजबीन के लिए सोसल मीडिया एवं पर्चा बंटवाया था पर कहि कुछ पता नही चल पाया आज उनकी शव जोरिया में ग्रामीणों ने देखा।
मृतक मूकबधिर थे उसके बावजूद गांव के लोगो के बीच उनका अच्छा सम्बन्ध था। उनकी मौत की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। घटना की सूचना के बाद पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर कागजी करवाई में जुट गई है।