धनबाद : अक्सर आपने सूना होगा कि लड़की के शादी के विदाई के समय घरवालों की आखे नम होती है। रोते हुए बेटी विदा होती है। लेकिन धनबाद में एक ऐसी विदाई का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे एक लड़की विदाई तो हो रही है लेकिन रोने चिल्लाने की आवाज की जगह गोली चल रही है और धांय धांय की आवाज गूंज रही है। इस वीडियो को देखकर तो ऐसा लग रहा है कि इस इलाके में मानो पुलिस का खौफ ख़त्म हो गया है।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो धनबाद के जोरापोखर थाना क्षेत्र स्थित बारारी बस्ती के शराफतपुर का बताया जा रहा है। जहां एक लड़की की शादी के बाद उसकी विदाई गोलीयो की तड़तड़ाहट से की जा रही है। इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है की दो से तीन युवक हाथो में कट्टा पिस्टल लेकर एक के बाद हवाई फायरिंग कर रहे है। इसके बाद एक व्यक्ति सभी युवकों से हथियार अपने पास ले लेता है, फिर दुल्हन विदा होती है।
हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि हम नही कर रहे है। वहीं पुलिस इस वीडियो की जांच में जुट गई है।