धनबाद जिला जदयू के जिला पदाधिकारी एवं प्रखंड अध्यक्ष को किया गया सम्मानित

451 0

तोपचांची।  जदयू एवं यूथ फोर्स के कार्यकर्ताओं ने जदयू तोपचांची प्रखंड अध्यक्ष बनाए जाने पर जितेंद्र कुमार पाण्डेय को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह उपस्थित हुए।

कार्यकर्ताओं ने दिपक कुमार महतो को जिला महासचिव, गंगा नारायण सिंह को जिला ‌सचिव और फुलचंद दास को जिला कार्यसमिति सदस्य बनाये जाने पर बधाई दी एवं जितेंद्र कुमार पाण्डेय तोपचांची, गोपाल चंद्र गोप बाघमारा, प्रबोध ‌पांडेय टुंडी एवं सिशिर कुमार ‌दा को पूर्वी टुंडी जदयू प्रखंड अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की और प्रदेश अध्यक्ष श्री खिरू महतो एवं जिला अध्यक्ष श्री पिंटू सिंह को आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर दीप नारायण सिंह ने कहा कि धनबाद जिला जदयू में पहली बार टुंडी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को अच्छी भागीदारी मिली है। जिला के पदाधिकारि एवं सभी प्रखंड अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहना चाहता हूं कि सभी कार्यकर्ता अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए पार्टी को गांव-गांव तक पहुंचाने का काम करें और गांव- गरीब, मजदूर- किसान की बातों को लेकर सड़क में आंदोलन करने का काम करें।
नव मनोनीत सभी जिला पदाधिकारी एवं प्रखंड अध्यक्षों को महेंद्र दास, अकरम अंसारी, बबलू अंसारी, प्रिंस कुमार, अशोक दास, पंकज कुमार, सबीर अंसारी, भागवत पांडे, विरेन्द्र महतो, संजय प्रसाद,बिनय सिंह,डा. प्रकाश मंडल, कमलेश मंडल, सुखदेव दास,देव नारायण महतो, फागु हेंब्रम, रंजीत मंडल, भुनेश्वर महतो, आदि ने बधाई दी।
Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

जनता मजदूर संघ गोलकडीह शाखा ने वनभोज में रागिनी सिंह को किया सम्मानित

Posted by - January 19, 2022 0
धनबाद। जनता मजदूर संघ गोलकडीह शाखा द्वारा आयोजित वनभोज में भाजपा नेत्री रागिनी सिंह सम्मिलित हुई। गोलकडीह के शाखा सचिव…

पीडीएस दुकान में कार्डधारियों ने जमकर काटा बवाल, संचालक पर राशन कम देने व अतिरिक्त पैसे वसूलने का आरोप

Posted by - March 14, 2022 0
कतरास। जमुआ टांडा पंचायत के श्रीधरपुर बस्ती में संचालित पीडीएस दुकान में कम राशन दिए जानें व अतिरिक्त रुपए वसूली…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *