प्री मानसून से पहले धनबाद नगर निगम तैयार- सुपर सोकिंग मशीन से हो रही नालियों की सफाई

189 0

झरिया: भीषण गर्मी के बाद मानसून दस्तक देने वाली है जिसको लेकर धनबाद नगर निगम भी प्री मानसून के मद्देनजर अपनी तैयारियां तेज कर दी ही जिसका असर झरिया शहर  मे बीते कुछ दिनों से देखने को मिल रहा है। धनबाद नगर आयुक्त सतेंद्र कुमार खुद इस काम की मॉनिटरिंग भी कर रहे है। झरिया मे नगर निगम द्वारा छोटे बड़े नालियों की सफाई हाईटेक मशीनों के द्वारा कराई जा रही है। बुधवार को धनबाद नगर निगम के नगर आयुक्त सतेंद्र कुमार अपने टीम जिसमे सहायक नगर आयुक्त कंचन बदोलिया , सिटी मैनेजर कुणाल कुमार , स्वच्छता पर्यवेक्षक संजय कुमार , संजर अलाम , रंजीत समेत कई अधिकारी एवं कर्मचारियों ने झरिया में चल रहें कार्यों का जायजा लिया।

इस दौरान झरिया के कई गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।बता दें कि प्रत्येक वर्ष मानसून में दो-तीन दिन लगातार बारिश होने से कई जगहों पर जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो जाती थी जिससे कई स्कूल भी प्रभावित होते थे और बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होते थे। जिस को ध्यान में रखते हुए इस बार धनबाद नगर निगम ने सुपर सोकिंग मशीन मंगवाया है जो छोटे बड़े नालियों के साथ-साथ जलजमाव को भी प्रेशर के साथ पानी को टांगकर अपने टैंक में भर लेगी।
नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार ने कहा कि झरिया शहर के अंदर निगम विशेष ध्यान दे रही है वर्तमान में हम लोग राजातालाब, शहर की सड़कें ,और सेक्शन टैंक मशीन से शहर की ड्रेन का सफाई अभियान के तहत करवा रहे हैं यह मशीन की खासियत यह है कि जहां मैन पावर को सफाई करने में दिक्कत आएगी वहां यह मशीन सरलता से ड्रेन की सफाई करेगा। यहां की जनता को भी चाहिए कि निगम का टैक्स जमा करें बिना राजस्व के हम लोग काम कैसे कर पाएंगे।
 वही मौके पर मौजूद पूर्व पार्षद अनूप कुमार साव ने कहा कि झरिया बाजार के परिधि में महिला पुरुष के लिए एक भी पेशाब घर की व्यवस्था नहीं है जिसके कारण बाजार में खरीदारी करने आए महिलाओं को काफी तकलीफ होती है कृपया इसका समाधान निकालें जिस पर नगर आयुक्त ने अमल करने की बात कही।
Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

जलापूर्ति योजना की समीक्षा बैठक में विधायक पूर्णिमा सिंह ने नगर आयुक्त को दिए विशेष निर्देश

Posted by - September 21, 2023 0
धनबाद: झरिया में चल रहे जलापूर्ति योजना की समीक्षा बैठक विशेष आमंत्रित सदस्य विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह जी के उपस्थिति…

धनबाद उपायुक्त व पदाधिकारियों ने दी राष्ट्रपिता व पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि

Posted by - October 2, 2023 0
धनबाद.राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154 वीं जयंती तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 119 वीं जयंती के अवसर पर…

क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच के विजेता एवं उपविजेता को रागिनी सिंह ने किया सम्मानित

Posted by - May 4, 2023 0
झरिया : जोरापोखर मंडल अंतर्गत लक्ष्मी कॉलोनी में आयोजित स्वर्गीय रंजीत बनर्जी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा…

भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्रनाथ त्रिपाठी धनबाद पहुंचे, रागिनी सिंह ने किया स्वागत

Posted by - March 8, 2022 0
धनबाद। भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्रनाथ त्रिपाठी अपने प्रवासीय दौरे के दौरान आज धनबाद सर्किट हाउस पहुंचे। उनके साथ…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *