धनबाद वासियों ने किया 7 लाख 50 हजार सूर्य नमस्कार

318 0

धनबाद। आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में क्रीड़ा भारती के नेतृत्व में देश में 75 करोड़ सूर्य नमस्कार के लक्ष्य हेतु धनबाद वासियों में गजब का उत्साह देखा गया.

इसकी जानकारी देते हुए क्रीड़ा भारती के जिला मंत्री सह सूर्य नमस्कार अमृत महोत्सव के संयोजक पप्पू कुमार ने बताया कि धनबाद में क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय मंत्री संजय तिवारी के मार्गदर्शन मे सभी संप्रदाय एवं आयु वर्ग के लोगों ने बढचढकर भाग लिया और पहले दिन लगभग 7 लाख 50 हजार लोगों ने सूर्य नमस्कार किये.

महानगर के 115 स्थानों पर 3540 लोगों ने ऑनलाइन कक्षाओं में लगभग 8 हजार छात्रों ,शाखाओं,खेल संगठनों ,विभिन्न अपार्टमेंटों वा घरों में परिवार सहित धनबाद वासियों ने हजारों की संख्या मे सूर्य नमस्कार कर 51 लाख के लक्ष्य को आसान बना दिया.

सूर्य नमस्कार अमृत महोत्सव के प्रमुख आयोजन स्थल हैं .

शिवकली बस्ताकोला, नन्हे कदम प्ले स्कूल धोवाटांड,विणा बाल विकास विधालय,सजावट वाटिका हिरापुर, जगजीवन नगर ,कोलाकुसमा मैदान, बाबुडीह शिव मंदिर, सेंट जेवियर के पास पार्क,विधा मंदिर तेतुलमारी, बुधनी हटिया योग सेंटर, भुली विधा मंदिर, नेहरु पार्क करकेंद, ए टाईप मंदिर पुटकी, पावर हाउस तिलाटांड,दुर्गा नगर कालोनी, कालोनी मैदान तिलाटांड, राजबाड़ी मैदान, जी.एन.एम.हाई.स्कूल मैदान. ग्रीन पार्क कतरास, घनुआडीह,चौथाई कुल्ही झरिया, कोयरीबांध,मारवाड़ी विधालय, बरारी बस्ती, वैष्णवी मंदिर प्रांगण भागा,विधा मंदिर सिन्दरी .सिन्दरी मैदान.

सूर्य नमस्कार अमृत महोत्सव को सफल बनाने के लिए क्रीड़ा भारती ,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विधा भारती, वनवासी कल्याण केंद्र, आरोग्य भारती, विश्व हिंदू परिषद, भाजपा युवा मोर्चा, पतंजलि, योग संगठन ,गाएत्री परिवार सहित विभिन्न वैचारिक एवं समाजीक संगठन के कार्यकर्ता उत्साह पूर्वक लगे हैं।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

निरसा : अवैध उत्खनन में तीन स्थानों पर चाल धंसने से 11 लोगों की मौत, कई के दबे होने की आशंका

Posted by - February 1, 2022 0
निरसा /निरसा बाजार। निरसा के गोपीनाथपुर, मुगमा के कापासारा और पंचेत के दहीबाड़ी क्षेत्र में चाल धंसने से अवैध रूप…

नीरज हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए लाया गया खोजी कुत्ता

Posted by - September 5, 2021 0
कतरास। बीते दिनों अंधाधुंध फायरिंग कर गैंगस्टर सूरत सिंह गिरोह के सदस्य रहे नीरज तिवारी की हत्या की गुत्थी सुलझाने…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *