अफवाह न फैलाएं, सौहार्द की भावना बनाए रखें- झरिया अंचल अधिकारी

262 0

झरिया: शनिवार देर शाम झरिया थाना परिसर में झरिया शान्ति समिति की बैठक झरिया थाना प्रभारी पंकज झा के अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। इस दौरान मुख्य रूप से झरिया अंचल अधिकारी प्रमेश कुशवाहा , झरिया विधायक प्रतिनिधि के डी पांडेय समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। आपसी सौहार्द बनाए रखने एवं अफवाओं पर ध्यान ना देकर झरिया मे शान्ति बनाए रखने जैसी बातों पर जोर दिया गया।

इस बैठक मे शामिल शान्ति समिति के सदस्यों ने अपने अपने विचारों को रखा। वक्ताओं ने पूरे देश मे अनावश्यक रूप से फैली हिंसा पर अपना रोष प्रकट करते हुए पूरे घटनाक्रम की कड़ी निंदा की साथ ही आपसी सौहार्द बनाए रखने की बात कही। झरिया सीओ ने कहा कि झरिया में इतिहास रहा है कि झरिया के लोग शांतिपूर्वक रहते हैं। और उम्मीद है दोनों समुदाय मिलजुल कर रहेंगे।

उन्होंने कहा अगर कोई भी उपद्रवी झरिया में शांति को भंग करेंगे तो उपद्रवियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। वही लोगों से अपील किया गया है सभी समुदाय के लोग अफवाह से बचें और व्हाट्सएप ग्रुप में अगर कोई भी मेसेज भेजता है तो उसे फॉरवर्ड ना करें। सभी शांतिपूर्वक रहे।शांति समिति के भगत सिंह ने कहा कि शान्ति व्यस्था कायम रखने के लिए समाज के बुद्धिजीवियों एव सामाजिक लोगो को अपना फर्ज निभाना चाहिए साथ ही किसी प्रकार की अगर कोई अफवाह फैलाने का काम करता है तो हम लोग उसपर एफआईआर दर्ज करेंगे।

मौके पर मुख्तार खान, भगत सिंह,पूर्ब पार्षद सुमन अग्रवाल, कृष्णा अग्रवाल,विक्रमा यादव,पिंकी साहू, शकील अहमद, शौकत अंसारी, डॉ शमशेर आलम, शहाबुद्दीन मुखिया, कादिर अंसारी,अशोक बरनवाल, रिजवी साहब, अरुण साहू, जितेंद्र मोदक, राजकुमार अग्रवाल, मनीष सिंह, दिलीप आडवाणी, वीरेंद्र सिंह, पवन अग्रवाल, सत्यनारायण भोजगढ़िया आदि थे।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

कतरास केसलपुर के सैकड़ो लोग थामेंगे जनता श्रमिक संघ का दामन, रागिनी सिंह से जताई इच्छा

Posted by - July 6, 2023 0
जनता श्रमिक संघ एवं रागिनी सिंह में आस्था व्यक्त कर कार्य करने हेतु आज कतरास केसलपुर निवासी पूर्व मुखिया कमलेश…

एसआरएम संस्थान ने धनबाद जिला टॉपर्स विद्यार्थियों का किया सम्मानित

Posted by - June 24, 2022 0
झरिया: धर्मशाला रोड डी.डी. बिल्डिंग स्थित एसआरएम संस्थान द्वारा अपने कोचिंग सेंटर मे पढ़ने वाले उन सभी बच्चो को सम्मानित…

हर्ल सिंदरी खाद कारखाना में हादसा,करंट की चपेट में आकर दो मजदूर झुलसे , स्थिति गम्भीर

Posted by - January 10, 2022 0
सिंदरी। हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड सिंदरी (हर्ल) खाद कारखाना के निर्माण में लगे पेटी कॉन्ट्रैक्टर एएनआई कंपनी के दो…

महुदा – अवैध उत्खनन में चाल धंसने से घायल एक व्यक्ति और बच्ची की मौत

Posted by - February 8, 2022 0
महुदा के लोहपट्टी के  बंद पड़ी चार नंबर इंकलाइन मे  अवैध उत्खनन के दौरान  चाल धंसने से घायल दोनों लोगों की मौत…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *