अमित कुमार माली
केरेडारी(आवाज) आदि शक्ति माँ दुर्गा के पूजन का महापर्व शारदीय नवरात्र शुरू होने अब चंद घंटे ही बाकि है वहीं नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है| प्रखण्ड के विभिन्न पूजा पंडालों को अंतिम रूप दिया जा रहा है वहीँ प्रतिमा का निर्माण भी करीब करीब हो चूका है| 7 अक्टूबर को कलश स्थापना है| इसे लेकर सभी मंडपों में प्रथम चरण में साफ सफाई एवं रंग रोगन का काम भी पूरा कर लिया गया है| देवी मंदिरों सहित नगर सहित आसपास के गांवों में पंडाल निर्माण कर मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित कर पूरे 9 दिनों तक विधि विधान से माता दुर्गा की पूजा अर्चना कर सुबह शाम आरती के बाद प्रसाद बांटा जाएगा। पुरोहित रवि कुमार मिश्रा बताते हैं
प्रत्येक युग में 9 देवियां अलग-अलग पूजा होती हैं। यह एक वृहद विषय है जिसका उल्लेख यहां संभव नहीं है। शीघ्र सिद्धि के लिए नियत जप-पूजन इत्यादि आवश्यक है। इससे भी अधिक आवश्यक है श्रद्धा व विश्वास।कलियुग में प्रत्येक दिन की देवियां अलग-अलग अधिष्ठात्री हैं जिनकी साधना से कामना-पूर्ति अलग-अलग है