#दुर्गा पूजा-2023 #यत्र नार्युस्तु पूज्यन्ते रमण्ते तत्र देवता…

78 0

जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवता का निवास होता है। नारी एक बड़ी शक्ति है। मां भगवती भी शक्ति स्वरूपा हैं, जिसके आगे सभी देवता नतमस्तक हैं। इसी भाव के साथ मां की आराधना में महिलाएं बढ़-चढ़कर भाग ले रही हैं। इस साल केन्द्र में वर्षों से लंबित महिला आरक्षण बिल को हरी झंडी देने के बाद दुर्गापूजा में महिलाओं की जबर्दस्त भागीदारी देखी जा रही है। कल तक नारी की प्रधानता शास्त्रों और वेदों तक ही सीमित थी, अब इसकी शक्ति को भारतीय संसद ने भी प्रणम्य स्वीकारा है। नारी त्रैलोक्य जननी नारी त्रैलोक्य रूपणी, नारी त्रिभुवनं धरा नारी शक्तिरूपणी..। मतलब नारी समस्त प्रगति का मूलाधार है। हीरापुर के जिला परिषद मैदान में बंगाली कल्याण समिति द्वारा आयोजित भव्य दुर्गापूजा की पूरी तैयारी महिला शक्ति ने कर रखी है, जिसमें करीब 125 महिलाएं हैं। बैंक मोड़ पूजा पंडाल के मुख्य द्वार का पूरा दृश्यांकन महिला की तस्वीर लगाकर किया गया है, जो नारी शक्ति की भावनाओं को व्यक्त करता है। केवल इतना ही नहीं, डिगवाडीह बालू लाइन में स्थित शिव मंदिर प्रांगण में केवल महिला शक्ति द्वारा दुर्गा पाठ किया जा रहा है। धनबाद जिला के डिगवाडीह में ही केवल महिला द्वारा पाठ किया जाता है। पाठवाचिका विमला पांडेय ने बताया कि वे यहां 12 साल से महिलाओं को साथ लेकर वासंती और शारदीय नवरात्र में पाठ करती हैं। उनके द्वारा यह 24वां पाठ है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

विडंबना- घायल महिला को ठेले पर लादकर लाया गया अस्पताल, तमाशबीन बन देखते रहे लोग, नहीं दिलाया 108 की मदद

Posted by - March 21, 2022 0
झरिया- एक तरफ सरकार लोगों को त्वरित स्वास्थ्य सहायता देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है वहीं दूसरी और…

बाघमारा कॉलेज का दो दिवसीय 42 वां स्थापना दिवस समारोह 29 व 30 नवंबर को

Posted by - November 27, 2021 0
बाघमारा। बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्विद्यालय अंतर्गत बाघमारा कॉलेज में दो दिवसीय 42वां स्थापना दिवस समारोह 29 व 30 नवंबर…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *