लखीमपुर घटना के विरोध में तोपचांची में पीएम मोदी और यूपी सीएम का पुतला जलाया

299 0

तोपचांची। लखीमपुर खीरी में शांतिपूर्ण किसानो के प्रदर्शन पर गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे द्वारा गाड़ी चढ़ा देने के विरोध में तोपचांची अंचल किसान सभा ने प्रधानमंत्री एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी का पुतला दहन किया।

किसान नेता धनबाद जिला संयुक्त सचिव परशुराम महतो के नेतृत्व में दर्जनों किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने एक जुलूस निकाल कर विरोध जताते हुए पुतला दहन कर इस घटना का विरोध प्रकट किया।

इस दौरान परशुराम महतो ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में सांसद व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे के द्वारा किसानो शांति पूर्ण प्रदर्शन कर आंदोलनकारी किसानों पर गाड़ी चढ़ा कर एवं गोली चलाकर 8 किसानों की हत्या करने एवं दर्जनों किसान गंभीर रूप से घायल होने की घटना की तोपचांची अंचल किसान सभा द्वारा घोर निंदा करती है।

इस घटना से मोदी योगी सरकार के घोर किसान विरोधी चेहरा उजागर हुआ है। किसानों की हत्यारी सरकार को सत्ता में बने रहने की कोई अधिकार नहीं है। हत्यारों को 302 के तहत कानूनी कार्रवाई किया जाना चाहिए ।

इस कार्यक्रम में धनबाद जिला संयुक्त सचिव परशुराम महतो, कालीचरण महतो, धर पति डोम, निमाई रजक, नंदलाल महतो, गुर्जर महतो, विश्वनाथ कुमार, फागु महतो, महिला नेत्री कुंती देवी, खुलोदेवी, लता देवी, चेरकी देवी, विमला देवी, आदि लोग उपस्थित थे।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

राजधानी रांची की ट्रैफिक व्यवस्था सप्तमी से बदली जायेगी, लगेंगे ड्रॉप गेट निमिन स्थानों में

Posted by - September 30, 2022 0
Ranchi awaz live राजधानी में आयोजित दुर्गा पूजा के दृश्य को मध्ये नज़र रखते हुए  2 अक्टूबर यानी सप्तमी से…

सिम्फ़र धनबाद के 5 वैज्ञानिकों को धनबाद विधायक राज सिन्हा ने किया सम्मानित

Posted by - November 2, 2021 0
धनबाद : स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा विश्व के सिर्फ 2% वैज्ञानिकों की सूची में सिम्फ़र धनबाद के 5 वैज्ञानिकों को धनबाद…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *