अवैध कोयला कारोबार को लेकर बरोरा थाना क्षेत्र के मन्द्रा में अवैध कोयले को लेकर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। करीब 15 राउंड फायरिंग की जाने की बात लोगों के द्वारा कही जा रही है। घरो में घुसकर तोड़फोड़ भी की गई है।इस घटना में दो लोग गम्भीर रूप से घायल हैं।घायलों को SNMMCH अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूचना मिलने के बाद बरोरा और बाघमारा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची है। स्थानीय लोगों ने मौके से दो खोखा पुलिस को सौंपा है। पुलिस के पहुंचने के बाद फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है,लेकिन स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। स्थानीय महिलाओ में घटना को लेकर आक्रोश है।