बहन की शादी के लिए ख़रीदे थे सामान और जेवरात, बाबूडीह में बंद घर से चोरों ने उड़ाया

253 0

धनबाद। बाबूडीह में बैंक ऑफ इंडिया के पीछे एक मकान से अज्ञात चोरो ने लाखो की संपत्ति पर हाथ साफ़ कर लिया। गृहस्वामी अमित कुमार सिंह का परिवार छठ पूजा में बिहारशरीफ स्थित अपने गांव गया था. 4 नवंबर शुक्रवार की सुबह जब घर के लोग लौटे तो देखा की दरवाजा टूटा हुआ है। घर का सारा सामान बिखरा था।

अंदर जांच किया तो देखा की चोर लगभग 15 साड़ी, कांसा व तांबा का बर्तन और कुछ सोना सहित डेढ़-दो लाख के सामान ले गए है। अमित कुमार सिंह पॉलिटेक्निक साहेबगंज में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं. उनकी मां और बहन यहां रहती है.

छठ पूजा में अपने गांव बिहारशरीफ गई थी. अमित कुमार सिंह ने बताया की उनकी बहन की शादी होने वाली है उसी के लिए सारे कांसा के बर्तन और जेवरात बनाये थे जिसे चोर उड़ा ले गए। उन्होंने घटना की सुचना सदर थाना को दी।  पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गयी है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

विधायक राज सिन्हा ने विधानसभा में रखी फिल्म “द कश्मीर फाइल्स” को टैक्स फ्री करने की मांग

Posted by - March 15, 2022 0
धनबाद : धनबाद विधायक राज सिन्हा ने झारखण्ड विधानसभा के शून्यकाल में फिल्म द कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री करने की…

एक बार फिर अवैध उत्खनन में चाल धंसी, एक महिला गंभीर रूप से घायल

Posted by - May 29, 2022 0
बरोरा। बीसीसीएल बरोरा थाना क्षेत्र संख्या एक के मुराईडीह ओपन कास्ट प्रोजेक्ट में फिर एक बार अवैध उत्खनन के दौरान…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *