धनबाद : मुख्य समारोह में उत्कृष्ट कार्यों का संपादन करने वाले सरकारी कर्मियों, खेल, सामाजिक कार्य व अन्य क्षेत्रों में विशिष्ट सेवा करने वालों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी, कोरोना वॉरियर्स, स्वयंसेवी संगठन, राजस्व कर्मचारी, पंचायत सेवक, जनसेवक, रोजगार सेवक, साक्षरता वाहिनी, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, सहिया, एएनएम, पीडीएस डीलर, चौकीदार, बीएलओ, स्वच्छ भारत अभियान में कार्यरत कर्मी को सम्मानित किया गया।
उपायुक्त संदीप सिंह, एसएसपी संजीव कुमार, एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) डॉ कुमार ताराचंद ने डॉक्टर सत्यम कुमार, डॉक्टर विकास कुमार राणा, डॉक्टर पियूष पाणी पांडे, डॉक्टर विधान चंद्र, अग्रणी जिला प्रबंधक अंजन चक्रवर्ती, मुकेश कुमार, संध्या चक्रवर्ती, संगीता टोपनो, उत्तम कुमार, उर्मिला कुमारी, डॉक्टर गालिब हुसैन, मणिका रानी मंडल, डॉ अरुण कुमार बर्नवाल, डॉक्टर अमित तिवारी, अमित कुमार, सूचित शर्मा, राम किशुन सिंह चौधरी, जिला जनसंपर्क विभाग के अमित कुमार, चंद्रशेखर रेड्डी, विवेक कुमार, वकील चंद्र महतो, सुमित कुमार राय, बबलेश कुमार साह, मनपूरन सिंह चौधरी, मोहम्मद इरफान खान, कृष्णेन्दु चौधरी, रंजीत कुमार शर्मा, प्रमोद कुमार झा, जितेंद्र प्रसाद रजवार, निसार अहमद अंसारी, शैलेंद्र कुमार वैद्य, संजय कुमार, सुजीत कुमार, नकुल महतो, धनबाद थाना के असलम अंसारी, रजनीश कुमार गुप्ता, बैंक मोड़ थाना के अजय कुमार यादव, मुकेश कुमार सुमन, धनसर थाना के ममता कुमारी, ट्रैफक थाना के ललिता कुमारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।