झरिया। झारखंड की वर्तमान सरकार ट्रांसफर पोस्टिंग की सरकार है यहाँ अवैध कारोबारियों का बोल बाला है। वही दूसरी ओर आज देश जो तरक्की की राह पर चल रहा है वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देन है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद दीपक प्रकाश ने शनिवार को झरिया के भागा स्थित विवाह भवन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए उक्त बातें कही। कार्यक्रम बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए।
उनके इस कोयलांचल की धरती पर आगमन को लेकर बीजेपी के नेता और कार्यकर्ताओ में खाशा उत्साह दिखा। प्रदेश अध्यक्ष के झरिया दौरा को लेकर सुबह से ही कार्यकर्ता
भव्य स्वागत की तैयारी में जुटे दिखे। लगभग 12 बजे झरिया कतरास मोड़ पर सांसद दीपक प्रकाश का काफिला पहुँचा।भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
दीपक प्रकाश बनियहिर हनुमानगढ़ी मंदिर मे मथा टेक हनुमान की पूजा अर्चना की इस दौरान भाजपा नेत्री रागिनी भी मौजूद रही। यहाँ के बाद प्रदेश अध्यक्ष सीधे कार्यक्रम स्थल पहुँचे।
प्रदेश अध्यक्ष के साथ कार्यक्रम में उपस्थित सांसद पीएन सिंह , विधायक राज सिन्हा , विधायक ढुलू महतो , पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल , भाजपा नेत्री रागिनी सिंह जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय , डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर नमन किया।