जलेश्वर महतो सामुहिक रूप से माफी मांगे नहीं तो होगा उग्र आंदोलन-अखिल भारतीय भूईया कल्याण समिति

229 0

कतरास। पूर्व विधायक जलेश्वर महतो द्वारा भूईया बेलदार समाज के महिलाओं के खिलाफ अपशब्द टिप्पणी से आक्रोशित अखिल भारतीय भुइँया समाज कल्याण समिति के तत्वाधान में बुधवार की शाम कतरास थाना चौक पर पूर्व मंत्री कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो का पुतला दहन किया गया।

इस दौरान समाज के लोगों ने अहंकारी जलेश्वर होश में आव, जलेश्वर तुम शर्म करो की नारेबाजी की।

भुइँया समाज संगठन के प्रतिनिधियों ने जलेश्वर महतो के प्रति रोष प्रकट करते हुए कहा कि एक सामूहिक आयोजन में जिस तरह से भुइँया समाज की महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक बयान देने का काम किया है यह निंदनीय है।

जलेश्वर महतो कई बार बाघमारा का प्रतिनिधित्व करते हुए मंत्री पद को भी प्राप्त किया है,और उनके द्वारा इस तरह का बयान आने से समाज के लोग आहत होने के साथ साथ आक्रोशित भी हैं।जल्द ही जलेश्वर महतो अपने बयान को वापस लेते हुए सामुहिक रूप से माफी नहीं मांगेंगे तो भुइँया समाज उग्र आंदोलन को बाध्य होगा।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

रांची में झारखंड के प्रभारी से मिले प्रदेश सचिव रणविजय सिंह

Posted by - July 30, 2022 0
रांची- झारखंड कांग्रेस के प्रदेश सचिव रणविजय सिंह ने शनिवार को रांची स्थित कांग्रेस कार्यालय में झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे जी…

निरसा थाना व एग्यारकुंड ब्लॉक तथा अंचल कार्यालय का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

Posted by - February 12, 2022 0
शनिवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री संदीप सिंह ने निरसा थाना तथा एग्यारकुंड प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। निरसा…

300 फुटपाथ दुकानदार ने नगर निगम का घेराव कर सौंपा ज्ञापन, रखी ये मांगे

Posted by - December 10, 2021 0
मानवाधिकार दिवस के दिन  NASVI संस्था के साथ 300  फुटपाथ दुकानदार धनबाद नगर निगम क्षेत्र के गोल्फ ग्रांउड में इकट्ठा…

कोल इंडिया के चेयरमैन से मिले पूर्व विधायक अरूप चटर्जी, विभिन्न विषयों पर की चर्चाI

Posted by - August 19, 2023 0
  चिरकुंडा: निरसा विधानसभा के पूर्व विधायक एवं जेबीसीसीआई XI के सदस्य अरूप चटर्जी ने कोल इंडिया के चेयरमैन पीएन…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *