28-29 मार्च के हड़ताल राजनीतिक से प्रेरित-के लक्ष्मा रेड्डी

854 0

धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ की विस्तारित  कार्यसमिति की बैठक संघ कार्यालय विश्वकर्मा भवन  में सम्पन्न हुई। बैठक का अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष उमेश कुमार सिंह एबं संचालन महामंत्री रामधारी ने किया। जिसमे मुख्य अतिथि के  रूप में के0 लक्ष्मा रेड्डी  कोल प्रभारी सह JBCCI सदस्य उपस्थित हुए।

बैठक में  से बृजबिहारी शर्मा  महामंत्री भामसंघ झारखंड प्रदेश, ब्रजेश कुमार संगठन मंत्री झा प्रदेश, महेंद्र सिंह कार्यकारी अध्यक्ष ABKMS सह प्रभारी BCCL,जयनाथ चौबे उपाध्यक्ष ABKMS, अयोध्या मिश्रा उपाध्यक्ष ABKMS, केपी गुप्ता Member of JBCCI, धर्मजीत चौधरी जिला मंत्री,  रमेश कुमार चौबे कृ महा संघ की उपस्थिति हुई। सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि के0 लक्ष्मा रेडडी में  ने बैठक को संबोधित कर कहा कि ने 28 एबं 29 मार्च को अन्य श्रमसंगठनो द्वारा हड़ताल की घोषणा की गई है जिसमे भारतीय मजदूर संघ शामिल नही है क्योंकि यह हड़ताल पूरी तरह राजनीति से प्रेरित है इससे मज़दूरों को कोई लाभ नही मिलने वाला।

इन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए C.M.P.F. घोटाला पर भी चर्चा करते हुय कहा कि भामसंघ के 24 मार्च के राष्ट्र ब्यापि धरना/प्रदर्शन  करने के कारण बहुत बड़ा प्रतिफल देखने को मिला है। हम मज़दूरो के हक का पैसे बर्बाद नही होने देंगे।

कोल इंडिया की भूमिगत खदान दिन प्रतिदिन बंद होने पर  चिंता ब्यक्त करते उन्होंने  कहा कि  भूमीगत खदान से ही कंपनी का अस्तित्व  संभव है। नई भूमिगत  खदान खोलने  पर पहल होने के साथ  साथ बंद पड़ी भूमिगत खदान को चालू करनी की मांग की है। उन्होने J.B.C.C.CI. की जल्द से जल्द बैठक करने का दबाव  कोल इंडिया प्रबंधन पर बनाया जा रहा है। ताकि जल्द से जल्द बैठक हो सके।

बैठक में झारखंड प्रदेश के  महामंत्री बृजबिहारी शर्मा ने कहा कि अन्य श्रम संगठन के  अपने अस्तित्व को बचाने के लिये हड़ताल की घोषणा किया है जो कि कोयला से संबधित मज़दूरो का कोई माँग नही है। सरकार  पर दवाब बनाने हेतु राजनीति दल हड़ताल का रास्ता अख्तियार कर रहें है।

बैठक में संघ के महामंत्री रामधारी ने संघ की सदस्यता बढ़ाने एबं संगठन के मज़बूती पर बल दिया और कहा कि 28 एब 29 मार्च हो अन्य श्रमिक श्रम संगठनों द्वारा हड़ताल की घोषणा की गई है जिसमें भामसंघ शामिल नही है। इस हड़ताल से मज़दूरो को कई लाभ नही मिलने वाला है उन्होंने इस हड़ताल  में तमाम मज़दूरों से भाग न लेने का अपील की है।

बैठक में गंगा सागर राय योगेंद्र सिंह, सुभाष माली गुप्तेश्वर नोनिया,  मुकुटधारी गोराई,  जवाहरलाल सिंह,  रामकृष्ण यादव,  नवनीत सिंह, धर्मेद्र पांडे, रामनाथ गोप, दिलीप कुमार, लालबिहारी यादव, अजय कुमार, इंद्रकुमार कश्यप, उत्तम कुमार पाण्ड्य, सुरेश यादब, अरबिंद कुमार, विशनन्द झा, दयाराम सिंह यादव, सुमंत सिंह, भोला यादव आदि उपस्थित हुए।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

श्री श्री अखंड संकीर्तन में शामिल हुई रागिनी सिंह, किन्नर समाज की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष से लिया आशीर्वाद

Posted by - August 24, 2022 0
बुधवार को जामाडोबा शास्त्री नगर में किन्नर समाज की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष छम छम देवी के नेतृत्व में आयोजित 24…

धनबाद में एयरपाेर्ट की मांग एक बार फिर जाेर पकड़ रही,सेमिनार में सभी ने एक स्वर से कहा, धनबाद में एयरपोर्ट की नितांत आवश्यकता

Posted by - October 15, 2023 0
धनबाद.1987 तक धनबाद से वायुदूत सेवा संचालित होती थी तब धनबाद एयरपोर्ट की आह्रता पूरी करता था , आज नहीं,…

असर्फी अस्पताल में कॉन्टिनयूड मेडिकल एड्यूकेशन सेमिनार का आयोजन

Posted by - September 25, 2022 0
फेडरेशन ऑफ ऑब्स्टेट्रिक एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटीज ऑफ इंडिया (FOGSI) धनबाद चैप्टर ने असर्फी अस्पताल के सहयोग से असर्फी अस्पताल कॉन्फ्रेंस…

IIT-ISM में माइनिंग विभाग के सहायक प्राध्यापक की स्वीमिंग पुल में डूबने से मौत

Posted by - June 13, 2023 0
धनबाद: धनबाद आइआइटी-आइएसएम में माइनिंग विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. यशवंत कुमार गुजाला की  मंगलवार को स्वीमिंग पुल में डूबने…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *