28-29 मार्च का हड़ताल राजनितिक से प्रेरित-रामधारी

588 0

धनबाद- धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ(भामसंघ) की 148वी कार्यसामिति की बैठक भोजूडीह कोल वाशरी में सम्पन्न हुई। बैठक का अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष उमेश कुमार सिंह एवं संचालन महामंत्री रामधारी ने किया।

बैठक में मुख्य रूप से बृजबिहारी शर्मा  महामंत्री भा म संघ झारखंड प्रदेश, महेंद्र सिंह कार्यकारी अध्यक्ष ABKMS सह प्रभारी BCCL, अयोध्या मिश्रा उपाध्यक्ष ABKMS, केपी गुप्ता Member of JBCCI COAL INDIA उपस्थिति हुए । सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया साथ ही संघ पदाधिकारी को भी अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. वंही इस कार्य समिति को सफल करने वाले क्षेत्रीय समिति को भी पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई दी गयी.

संघ के महामंत्री रामधारी ने बैठक में संघ की सदस्यता को मजबूती करने पर बल दिया गया। उन्होंने जानकारी दी कि 24 मार्च को CMPF घोटालों के लेकर भारतीय मजदूर संघ  द्वारा राष्ट्रव्यापी संपूर्ण कोयला उद्योग में पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत  सी.एम.पी.एफ.प्रधान कार्यालय धनबाद आयुक्त के समक्ष एक दिवसीय धरना/प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन को सफल करने के लिए 21 मार्च से ही सभी कोलियरी में गेट/पिट/जनजागरण, मीटिंग किया जा रहा है।

बतादे की कोयला खान भविष्य निधि न्यास का दीवान हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड में 727.67 करोड़ की निवेश को राइट ऑफ यानी उन्मूलन करने का निर्णय लिया गया है,कोयला कामगारों की जमा राशि को राइट ऑफ किए जाने के फैसले को लेकर कोयला श्रमिक में भारी आक्रोश देखा जा रहा है क्योंकि यह कोयला कामगारों का गाढ़ी कमाई को रकम कोयला खान भविष्य निधि ट्रस्ट में जमा है और पेंशन फंड की कमी पहले से बनी हुई है,हजारों सेवा मुक्त कोल कर्मी तथा श्रमिकों का भविष्य टिका हुआ है। जिसे भामसंघ बर्बाद नही होने देगा। कोयला के मज़दूरों से अधिक से अधिक की संख्या में धरना में उपस्थित होने की अपील किया।

संघ के महामंत्री रामधारी ने बैठक को संबोधित कर कहा कि ने 28 एबं 29 मार्च को अन्य श्रमसंगठनो द्वारा हड़ताल की घोषणा की गई है जिसमे भारतीय मजदूर संघ सामिल नही है क्योंकि यह हड़ताल पूरी तरह राजनीति से प्रेरित है इससे मज़दूरों को कोई लाभ नही मिलने वाला। इस हड़ताल को लेकर पुरजोर मंथन एबं रणनीति बनाई गई।

बैठक में jbcci Member के पी गुप्ता पर दिनांक 18 मार्च को असमाजिक तत्व द्वारा  किये गए हमला पर बैठक में कड़ी निंदा की गई और जिला प्रशासन से जांच कर दोषियों पर  करवाई करने की मांग किया गया।

बैठक में रामरतन सिंह, योगेंद्र सिंह, वीरभद्र सिंह , सुभाष माली गुप्तेश्वर नोनिया,  मुकुटधारी गोराई,  जवाहरलाल सिंह , महेंद्र नाथ राम, लोकेश कुमार सिंह,  मुरारी तांती, शिव शंकर पांडे रामकृष्ण यादव,  इंद्र कुमार कश्यप, उत्तम कुमार पांडे, मंतोष तिवारी, अरविंद कुमार, राजेंद्र सिंह, विश्वआनंद झा, विनोद कुमार प्रजापति ,दयाराम सिंह यादव, सुमंत कुमार सिंह, एमपी गुप्ता, भोला यादव, सन्तोष कुमार सिन्हा , संजीब कुमार सिंह आदि उपस्थिति थें।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

करोड़ों से निर्माण कराए जा रहे हैं पथ को देखकर भड़के नगर आयुक्त, सुपरवाइजर को लगाई फटकार

Posted by - January 12, 2022 0
कतरास। नगर निगम वार्ड संख्या एक के लिलोरी मंदिर मे परिसर में निगम द्वारा करोड़ों की लागत से बनाए जा…

कांग्रेस युवा कार्यकर्ता मिलन समारोह में मोदी सरकार पर जमकर बरसे युवा नेता

Posted by - September 16, 2022 0
रांची। रांची के खिजरी विधानसभा अंतर्गत नामकुम में युवा कांग्रेस का कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में…

बेलगड़िया टाउनशिप फेज वन के लोग लोग है प्यासे, मोटर मिट्टी में धंसने से 20 दिनों से जलापूर्ति बाधित

Posted by - December 15, 2021 0
धनबाद:बेलगड़िया टाउनशिप फेज वन स्थित तीन नंबर टंकी का मोटर मिट्टी में धंस जाने से टाउनशिप के दो हजार आबादी…

भाजपा की संकल्प यात्रा को लेकर चार जिलों की संयुक्त बैठक में शामिल हुई रागिनी सिंह

Posted by - September 5, 2023 0
भारतीय जनता पार्टी धनबाद के द्वारा संकल्प यात्रा के निमित चार जिलों की संयुक्त बैठक में कोयला भवन स्थित कम्यूनिटी…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *