कतरास। छाताबाद निवासी ऐहतशाम खान की पत्नी सीमा प्रवीण सोमवार की सुबह अपने भाई शाहनवाज अंसारी तथा अपने अन्य स्वजनों के साथ अहमदाबाद गुजरात से सीधे कतरास थाना परिसर पहुंची। जहां पुलिस से मिलकर अपने पति को लौटाने तथा इंसाफ दिलाने की मांग की।
उसने ससुराल वालों पर पति को छिपाकर रखने तथा उसका दूसरी शादी अन्यत्र कराने की आरोप लगा रही थी। सीमा ने बताया कि चार वर्ष पूर्व उसका ऐहतशाम के साथ प्यार हुआ था।
जिसके बाद दोनों अपने-अपने घर भाग कर गुजरात के अहमदाबाद पहुंच गये। ऐहतशाम वहां मैट्रो में नौकरी करने लगा। दो जनवरी 2020 को अहमदाबाद कोर्ट में शादी कर ली। फिर दोनों पति पत्नी के रूप में रहने लगे। इसके बाद ऐहतशाम के स्वजन लगातार उसे छाताबाद आने का दबाव बनाने लगा।
इधर बहन की शादी को लेकर वह सीमा को वहीं छोड़कर 21 सितंबर लौट आया। जहां उसके पिता अयूब खान की तबीयत खराब रहने के कारण मौत हो गई। फिर बहन की शादी के बाद उसने अपना मोबाइल बंद कर लिया। अब वहां वह अकेले पैसे का अभाव के कारण परेशानी झेलने लगी। लोगों के सहयोग की किसी तरह यहां पहुंची।