श्रमिकों के निबंधन में ट्रेड यूनियन को प्राथमिकता, पेंशन वृद्धि समेत 6 सूत्री मांग को लेकर डीसी के माध्यम से सीएम को ज्ञापन

428 0

धनबाद। भवन निर्माण एवं अन्य सन्निर्माण कामगार यूनियन सम्बद्ध भारतीय मज़दूर संघ की ओर से 6 सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को रणधीर वर्मा चौक स्थित धरना स्थल पर एक दिवसीय धरना का कार्यक्रम आयोजित किया गया। धरना के उपरांत उपायुक्त के माध्यम से झारखंड के मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया गया।

मांगो में
CBWO में निबंधित श्रमिकों को विवाह योजना में मिलने वाले राशि 30,000 से बढ़ाकर 50,000 रूपये की जाय।
साधारण मृत्यु योजना में 1,00,000 रूपये से 2,00,000 रूपये का प्रावधान किया जाय।
विवाह योजना हेतु निबंधन की अवधि तीन वर्ष से घटाकर एक वर्ष की जाय।
निबंधित श्रमिकों के पेंशन की राशि 1,000 रूपये से बढ़ाकर 1,500 रूपये की जाय।
श्रमिकों के निबंधन में ट्रेड युनियन को प्राथमिकता दी जाय मांगे शामिल है।

धरना कार्यक्रम में भवन निर्माण एवं अन्य सन्निर्माण कामगार यूनियन के संस्थापक सदस्य हरी लाल साह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रवीण कुमार झा, भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री धर्मजीत चौधरी ,रमेश चौबे, योगेंद्र सिंह,प्रमिला देवी, बबीता देवी एवम प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

धनबाद उपायुक्त के साथ आरसीडी रांची और रेलवे की संयुक्त टीम ने गया पुल का किया निरीक्षण

Posted by - December 7, 2021 0
धनबाद। बैंक मोड़ ओवरब्रिज पर रोजाना लग रहे जाम से मुक्ति दिलाने को लेकर प्रस्तावित गयापुल में एक और अंडर…

झारखंड सरकार के खिलाफ विशाल धरना प्रदर्शन को लेकर झरिया भाजपा कार्यालय में बैठक

Posted by - November 18, 2022 0
शुक्रवार को आगामी 23 नवंबर को झारखंड सरकार के खिलाफ धनबाद महानगर भाजपा के द्वारा आहूत विशाल धरना प्रदर्शन को…

आर्य व्यायामशाला के पावर लिफ्टिंग के खिलाड़ियों ने जीते 11 गोल्ड 15 पदक, किया सम्मानित

Posted by - August 31, 2021 0
कतरास। धनबाद के मनईटांड़  के साहू धर्मशाला में 28 व 29 अगस्त को आयोजित दो दिवसीय ओपन कोयलांचल क्लासिक झारखंड…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *