झरिया। देर शाम झरिया जयरमपुर स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में गणेश उत्सव एवं भगवती जागरण का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य रूप से भाजपा नेत्री रागिनी सिंह उपस्थित हुई और कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
महिलाओं ने रागनी सिंह का स्वागत फूलमाला और माता की चुनरी ओढाकर किया। जागरण में स्थानीय कलाकारों ने गणेश वंदना और माता के ऐसे भजन गाये जिसे सुन भक्त भावविभोर होकर भक्तिसागर में डूबे रहे। मौके पर संजीत सिंह प्रमोद सिंह एवं जनता मजदूर संघ के कई कार्यकर्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।