जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक खीरू महतो ने धनबाद निवासी तथा पार्टी के वरिष्ठ नेता रामस्वरूप यादव को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया। श्री महतो ने कहा कि श्री यादव के पास राजनीति के क्षेत्र में काम करने का लंबा अनुभव है। उनके अनुभव से झारखंड में पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी।
उन्होंने श्री यादव को दो माह के अंदर प्रदेश के सभी जिला में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के कमेटी गठन करने का निर्देश दिया है।
पार्टी के धनबाद जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह, वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष गुलाब महतो, प्रदेश महासचिव सुशील कुमार सिंह, दीपनारायण सिंह, धनबाद महानगर अध्यक्ष राजू सिंह, केबी सहाय, अरविंद राय, मुन्ना सिन्हा, नगर अध्यक्ष धनलाल दुबे, महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनीता देवी, पुष्पा पांडेय, गीता देवी, भगवान दास शर्मा, रंगनायका बोस, साधु शरण पासवान, बबलू मोदक, राजकुमार पांडेय, मोहम्मद इरफान अंसारी, सुभाष राय, केके तिवारी, बैजू सिन्हा, अनिल सिन्हा तथा अरुण पासवान ने प्रदेश अध्यक्ष श्री खीरू महतो तथा श्री रामस्वरूप यादव को बधाई दिया।