निरसा : कुमारधुबी ओपी परिसर में आज शुक्रवार को आने वाले नव वर्ष और क्रिसमस को लेकर शांति समिति बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता ओपी प्रभारी पुरषोतम कुमार ने किया। जहां स्थानीय गणमान्य लोग साथ शांति समिति के सदस्य उपस्थित हुए ।
ओपी प्रभारी ने कहा क्रिसमस और नव वर्ष के दौरान लोगों को कोविड-19 के नियमों का पालन करना है। शराब का सेवन नहीं करना है। हुड़दंग करने वालो पर कार्यवाही की जाएगी। कोई अप्रिय घटना ना घटे पुलिस मुस्तैद रहेगी। शांतिपूर्वक पर्व और त्यौहार को मनाए।
मौके पर वार्ड पार्षद इरफान अंसारी, उप मुखिया मुस्तकीम,एगारकुण्ड मंडल अध्यक्ष भाजपा रंजीत मोदी, शशिकांत दुबे, भागवत प्रसाद पूनम मिश्रा, संजय कुमार गुप्ता, मीनाक्षी राय, राजीव रंजन सिंह,कृष्ण कुमार शर्मा,श्रीनिवास सिंह,कमलेश यादव,घसीराम मार्डी,संजय अकेला,दुर्गा पन्ना आदि अन्य लोग उपस्थित थे।