राज्य सरकार की विफलता से जनता बिजली के लिए परेशान- केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री

337 0

रिपोर्ट – मनोज शर्मा

धनबाद। केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर मैथन पहुंचे जहां उनका स्वागत सीआईएसएफ मैथन यूनिट के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर से किया।

इस दौरान गुर्जर से मिलने निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता भी पहुंची। इस दौरान केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री कृष्णपाल सिंह गुर्जर गर्म जोशी से गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे, निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता से मिले और पार्टी से जुड़े बात पर चर्चा की।

केंद्रीय मंत्री के पहुंचने पर डीवीसी के अध्यक्ष रामनरेश सिंह के साथ डीवीसी के पदाधिकारियों ने केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री का स्वागत किया। केंद्रीय राज्य मंत्री डीवीसी के हाइडल स्टेशन सहित अन्य कार्यालयों का भी निरीक्षण किया। बिजली उत्पादन से लेकर वितरण के बारे में जानकारी हासिल की। इस दौरान तमाम बड़े पदाधिकारी मौजूद रहे।

केंद्रीय मंत्री भाजपा के कार्यक्रम में शामिल होने गोंडा जाएंगे। इसके बाद कोलकाता जाएंगे। इस दौरान पदाधिकारी उनकी आओभगत में लगे रहेंगे। केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल सिंह का मैथन पहला दौरा है।

बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए मंत्री ने राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया। कहा कि केंद्र सरकार बिजली उत्पादन को लेकर गम्भीर है और आज के दिन में केंद्र सरकार के पास पर्याप्त बिजली है।

राज्य में बिजली संकट पर बात करते हुए मंत्री जी ने कहा की ये राज्य सरकार की विफलता है जिसके कारण ही सूबे की जनता परेशान है । उन्होंने डीवीसी को बधाई देते हुए कहा की बिजली उत्पादन में कीर्तिमान हासिल किया है जो गर्व का विषय है। मंत्री जी ने कहा की केंद्र सरकार ग्रीन एनर्जी के लिए भी लगातार कई कदम उठा रही है जो देश में एक क्रांति लाएगा और यह प्रोजेक्ट 2030 तक पूरा करने का भी लक्ष्य है ।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

पुटकी में अपराधियों ने आउटसोर्सिंग कंपनी में की बमबाजी, दो ज़िंदा बम बरामद

Posted by - May 8, 2023 0
पूटकी थाना क्षेत्र के एकड़ा  स्थित  एसएनआरबीएसजेबी ( सिंह नेचुरल) आउटसोर्सिंग कंपनी में  देर रात बाइक सवार अपराधियों ने वर्चस्व…

बिहार से जमशेदपुर आ रही महारानी बस रांची टाटा हाईवे पर एनएच 33 पर रडगांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराई।

Posted by - September 12, 2022 0
RANCHI: जमशेदपुर बिहार से जमशेदपुर आ रही महारानी बस रांची टाटा हाईवे पर एनएच 33 पर रडगांव के पास सड़क…

कोल इंडिया नर्सेस एसोसिएशन का चार सूत्री मांगों को लेकर जानें क्या है मांग

Posted by - February 14, 2022 0
धनबाद। कोल इंडिया नर्सेस एसोसिएशन चार सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को सेंट्रल हॉस्पिटल के समक्ष प्रदर्शन किया गया। एसोसिएशन…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *