667 यात्री ऑटो को दिया गया क्यूआर कोड

567 0
धनबाद : शहर के अंदर सोमवार से तय रूटों निर्धारित आटो चलेंगे। रविवार को परिवहन विभाग की ओर से शहर में चलने वाले ऑटो संचालकों को रूट पास और क्यूआर कोड दिया गया। इस दौरान परिवहन विभाग पहुंचे कई ऑटो संचालकों ने जमकर हंगामा किया संचालकों का कहना था की ऑटो चलने दो या रोजगार दो जिला प्रशासन की मनमानी नहीं चलेगी।
शहर में उन्हीं आटो को चलने की इजाजत मिलेगी जिन्हें परिवहन विभाग की ओर से रूट पास दिया जाएगा। रविवार को परिवहन विभाग की ओर से 667 यात्री आटो को निर्धारित रूट पर चलने के लिए पास दिया गया। इसकी जानकारी देते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि तिपहिया यात्री वाहन के रूट निर्धारण हेतु विभिन्न संघों के द्वारा सूची उपलब्ध कराई गई थी।
आटो कागजात की जांच के बाद 667 वाहनों के दस्तावेज अपडेट पाए गए। जिसके बाद परिवहन विभाग इन आटो को निर्धारित रूट में परिचालन करने के लिए पास निर्गत किया गया है। जिला परिवहन विभाग ने सूची में शामिल तिपहिया यात्री वाहन मालिकों को रूट पास दिया जाएगा। सोमवार से उक्त वाहन को पास के साथ ही वाहन परिचालन की अनुमति होगी।
वहीं अन्य वाहन संचालकों को शीघ्र ही वाहन से संबंधित सभी कागजात सही करवाते हुए कार्यालय में जमा करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है जिससे कि उन्हें पास निर्गत किया जा सके। बताते चले जिले में कुल 15 सौ आटो को शहर में विभिन्न रूटों पर चलेंगे
Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

झारखंड प्रोफेशनल टैक्स को लेकर व्यापारियों के बीच सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया कैंप

Posted by - December 1, 2021 0
धनबाद। बुधवार को बैंक मोड़ चैंबर कार्यालय में सेल्स टैक्स विभाग ने झारखंड प्रोफेशनल टैक्स का कैंप लगाया। कैंप में…

वीडियो-कतरास में देर रात हुए गोलीबारी कांड की जांच करने पहुँचे सिटी एसपी

Posted by - September 3, 2021 0
कतरास। राजगंज रोड स्थित राजस्थानी समाज भवन के सामने यादव चाय दुकान के पास गुरुवार रात को हुई ताबड़तोड़ फायरिंग…

कतरास में वर्चस्व को लेकर खूनी संघर्ष, कई राउंड फायरिंग और बमबाजी, पूर्व मुखिया का होटल जलाया

Posted by - November 7, 2022 0
कतरास। मधुबन थाना क्षेत्र के नारायणधौड़ा में अवैध कोयले की वर्चस्व की लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ जिसमे…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *