वीडियो- रागिनी सिंह ने उपायुक्त से की पूजा से पूर्व झरिया क्षेत्र की जर्जर सड़क दुरस्त करने समेत जामाडोबा जल संयंत्र के पुराने मोटर बदलने की मांग

411 0

धनबाद। झरिया विधानराभा क्षेत्र में व्याप्त जन समस्याओं के निराकरण को लेकर भाजपा नेत्री रागिनी सिंह शुक्रवार को उपायुक्त संदीप सिंह से मिली।

विगत दिनो आयी विनाशकारी चक्रवात में बेघर हुए लोगों को अविलंब सरकारी सहायता प्रदान करने की मांग रखी।

उन्होंने बताया पूर्व की सरकार के द्वारा झरिया में पारित 312 करोड़ की जल योजना के तहत जामाडोबा प्लांट में लगे सभी मोटर एवं पम्पों को सर्वप्रथम बदलना था किन्तु योजना के प्रारंभ हुए दो वर्ष हो गए पर अभी तक मोटर एवं पम्पो को बदलने का प्रयास नहीं किया गया। मोटर एवं पम्प में लगातार खराबी आने के कारण झरिया में नियमित जलापूर्ति नहीं हो पाती है।

झरिया शहर के एक मात्र राज प्लस 2 विद्यालय को 2017 मे बंद कर उसे अस्थाई रूप में विस्थापित कर उर्दू मध्य विद्यालय एवं मध्य विद्यालय कर दिया गया है। राज प्लस 2 विद्यालय के लिए नया मवन झरिया शहर के आस-पास बनाकर चालू की जाए।

झरिया विधानसभा के असुरक्षित क्षेत्रों में रहने वाले लोग जोकि जरेडा की अहर्ता को पुरा करते है उन्हे बेलगाड़िया में आवास उपलब्ध हो।

झरिया – सिंदरी मुख्य पथ एवं झरिया बाजार की जर्जर सड़क को दुर्गापूजा के पूर्व दुरुस्त की जाये।

झरिया अंचल कार्यालय में आवासीय प्रमाण पत्र, जाति प्रगाण पत्र एवं सागाजिक सुरक्षा के तहत पेंशन योजना के आवेदको का कार्य पिछले चार महीनो से लंबित है। साथ ही रैयतो की जमीनों का दखिल खरिज कार्य भी नहीं हो पा रहा है। इस समस्या का भी यथाशीघ्र समाधान हो।

जन वितरण प्रणाली के द्वारा गरीबो को दिए जानेवाले चावल-गेहूँ की कालाबणारी क्षेत्र में चरम सीमा पर है। इसे रोकने का प्रयास किया जाए।

रागिनी सिंह ने बताया उपायुक्त के साथ सभी विषयों पर सकारात्मक वार्ता हुई है। सभी समस्याओं का त्वरित गति के साथ निष्पादन का भरोसा दिया गया है।

मौके पर राज किशोर जैना, संतोष शर्मा,अरूण साव, सुजीत सिंह, राजा राम पासवान,अखिलेश सिंह,स्वरूप भट्टाचार्य ,रघु राम , सुरेंद्र कुमार पासवान,मुन्ना खान,शैलेंद्र सिंह,संजय पासवान के आलावे अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

डॉ एके ठाकुर चुने गए एओआई बिहार-झारखंड के अध्यक्ष, 46वां अधिवेशन धनबाद में होगा

Posted by - December 20, 2021 0
धनबाद : शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के कान-नाक व गला (ईएनटी) विभागाध्यक्ष डॉ एके ठाकुर ने सोमवार…

दुकानों में लगी भीषण आग

Posted by - October 2, 2022 0
Breaking News रांची। थड़पखना एचबी रोड में सिलेंडर फटने से दुकानों में लगी भीषण आग. घटनास्थल पर मची भगदड़. दमकल…

गणतंत्र दिवस समारोह में उपायुक्त करेंगे झंडोत्तोलन, बुजुर्ग एवं बच्चों से की घर पर रहकर गणतंत्र दिवस मनाने की अपील

Posted by - January 21, 2022 0
गणतंत्र दिवस के अवसर पर शहीद रणधीर वर्मा स्टेडियम (गोल्फ ग्राउंड) में होने वाले मुख्य समारोह में परेड के साथ-साथ…

कस्तूरबा विद्यालय में सीट फुल होने के बाद भी सीडब्ल्यूसी से आने वाली बच्चियों का लिया जाएगा एडमिशन- उपायुक्त

Posted by - September 20, 2021 0
धनबाद : जिले के किसी भी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में सीट खाली नहीं रहनी चाहिए। जिले के किसी भी…

कोयला कारोबारी मैनेजर राय को पुलिस ने दबोचा, न्यूज 11 भारत के मालिक के साथ ब्लैकमेलिंग में था शामिल

Posted by - July 19, 2022 0
धनबाद। कोयला कारोबारी मैनेजर राय को धनबाद पुलिस ने बराकर से गिरफ्तार कर लिया है। मैनेजर राय के खिलाफ गोविंदपुर…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *