शनिवार संध्या महात्मा गांधी हाई स्कूल के प्रांगण में अनुसूचितजाति अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ झाझा इकाई के तत्वावधान में अंबेडकर विचार मंच झाझा का पुनर्गठन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला सचिव श्री नंदकिशोर पासवान के द्वारा किया गया जिसमें संघ के वरीय उपाध्यक्ष फागु दास भरत भूषण की उपस्थिति में संगठन का विस्तार किया गया।
अध्यक्ष पद पर अरविंद पासवान सर्वसम्मति से चुना गया कार्यकारी अध्यक्ष उदय पासवान, उपाध्यक्ष नागेश्वर तुरी, श्याम पासवान, रणधीर पासवान, सचिव अरविंद कुमार, उप सचिव पंकज पासवान, निखिल रजक, संयुक्त सचिव सनी हरि को चुना गया।
कोषाध्यक्ष महानंद हरि शेषनाथ, अंकेक्षण मनोज कुमार कार्यालय सचिव वीरेंद्र तुरी, संरक्षक नंद किशोर पासवान, मीडिया प्रभारी विरेंद्र कुमार को बनाया गया।
एमके फिल्म इंडस्ट्री के बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी, अम्बेदकर विचार मंच के मिडिया प्रभारी सह पत्रकार विरेन्द्र कुमार ने कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर की जयंती धूम-धाम से मनाया जाएगा एवं रंगारंग कार्यक्रम सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
इस अवसर पर कलाकारों, समाजसेवी, एवं पत्रकारों को सम्मानित किया किया जाएगा,विशेष रूप में ताइक्वांडो स्पर्धा में प्रदेश लेवल पर झाझा जमुई सहित बिहार का नाम रोशन करने बाली अवनितका कुमारी सामाज सेवी डा. परवाज, शेलेश कुमार समाज सेवी, समाजसेवी एवं नवयुवक संघ के अध्यक्ष गौरव सिंह राठौर को सम्मानित किया जाएगा. इस अवसर पर पर उपस्थित रामदेव पासवान, मोहन पासवान सहित अन्य प्रबुद्ध वर्ग मौजूद थे।