धनबाद। बिनोद बिहारी महतो विश्वविद्यालय,धनबाद के छात्र सौरभ कुमार झारखंड विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष के विशेष आमन्त्रित सदस्य के रूप में शामिल हुए। बीते दिनों हुए प्रथम झारखंड छात्र संसद में वे पूरे धनबाद जिले से चयनित हुए थे। उन्होंने 21 दिसम्बर के दिन प्रत्यक्ष रूप से सदन की कार्यवाही को अध्यक्षीय दीर्घा में बैठ कर देखा और सीखा की किस तरह का संघर्ष होता है विधायकों का जब वे अपने क्षेत्र या राज्य की समस्याओं के लिए सदन में जनता की आवाज बनते हैं।
कार्यवाही देखने बाद माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन जी से शिष्टाचार भेंट की और मुख्यमंत्री को भगवदगीता देकर सम्मानित भी किया साथ ही माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्री रवीन्द्रनाथ महतो जी और पक्ष- विपक्ष के कई विधायकों,विधानसभा के वरीय अधिकारियों से भी मुलाकात हुई और सभी गणमान्य लोगों ने लिखित तौर पर शुभकामनाएं प्रेषित कर बधाई दी। धनबाद के विधायक श्री राज सिन्हा जी ने भी विधानसभा परिसर में उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं