विशेष अभियान : 21 भारी वाहनों से वसूली गई 8 लाख रुपए से अधिक की फाइन

75 0
धनबाद.उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी वरुण रंजन के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह ने तोपचांची, बलियापुर, महुदा सहित विभिन्न थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर 21 भारी वाहनों से आठ लाख रुपए से अधिक की फाइन वसूली।
इस संबंध में जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर विशेष जांच अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्र में उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, बिहार, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र इत्यादि राज्यों के लगभग 100 से अधिक वाहनों की टैक्स फेल, ओवरलोड, फिटनेस, ओवर साइज इत्यादि की जांच की गई।
जांच के क्रम में 14 ट्रक, 6 हाईवा तथा 1 ट्रेलर सहित 21 वाहनों से मोटर व्हीकल एक्ट 1988 की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत लगभग आठ लाख रुपए से अधिक की फाइन वसूली गई। अधिकतर वाहनों ने ऑनलाइन फाइन जमा कर दी है। वहीं ओवरलोड गाड़ियों को जब्त कर संबंधित थाना में रखा गया है।
उन्होंने बताया कि जिला परिवहन कार्यालय द्वारा आगे भी इस प्रकार का अभियान निरंतर जारी रहेगा।
विशेष अभियान में जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह सहित परिवहन कार्यालय के कर्मी मौजूद थे।
Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

शहीद सुशांतो सेनगुप्ता के श्रद्धाजंलि सभा को लेकर विधायक अपर्णा सेन गुप्ता का प्रेस कांफ्रेंस

Posted by - October 3, 2021 0
निरसा : आगामी 5 अक्टूबर को शहीद सुशांतो सेनगुप्ता, शहीद डीडी पाल, शहीद संजय सेन गुप्ता की 20 वी शहादत…

विश्वविद्यालय के टीआरएल विभाग के छत से गिरने से कर्मचारी की हुई मौत

Posted by - October 12, 2022 0
रांची – विश्वविद्यालय के टीआरएल विभाग के छत से गिरने से चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी धरमा मुंडा मौत हो गयी, बताया…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *