बोकारो- झारखंड के बोकारो जिला अंतर्गत पेटरवार में नाबालिग युवती से दुष्कर्म मामले में आक्रोशित भीड़ सड़क पर उतर आया। जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करनी पड़ी। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पत्थराव शुरू कर दिया।
जवाबी कार्यवाही करते हुए पुलिस ने हवाई फायरिंग कि और आंसू गैस के गोले भी छोड़े। इस घटना में स्थानीय लोगों सहित कई पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं। देखे लाइव वीडियो
यह घटना तब हुई जब बैठक के बाद लिए गए फैसले को पब्लिक के साथ शेयर करने की प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान आक्रोशित भीड़ ने फैसले का विरोध किया और पुलिस के समझाने के दौरान ही भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।