डिनोबिली स्कूल CMRI के छात्रों ने किया लालमुनि वृद्धा सेवा आश्रम का भ्रमण, हुए भावुक

217 0

धनबाद :शनिवार को लालमुनि वृद्धा सेवा आश्रम, आसन डाबर, कदैया ग्राम, टुंडी में डी-नोबिली स्कूल, सीएमआरआई के क्लास 12वीं के  विद्यार्थियों का समूह एसयूपीडब्ल्यू के अंतर्गत भ्रमण कार्यक्रम में उपस्थित हुए।  सर्वप्रथम छात्रों ने आश्रम पहुंचकर वृद्धजनों  को पुष्पगुच्छ भेंट किया। तत्पश्चात उनके समक्ष सांस्कृतिक नृत्य एवं गीत प्रस्तुत किए।

दर्शनीय सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखकर सारे वृद्धजन मंत्रमुग्ध भाव और खुश हुए। सारे छात्रों को उज्जवल भविष्य के लिए अपना आशीर्वाद दिया।छात्रों ने वृद्धजनों के लिए वहां म्यूजिकल चेयर खेल का भी आयोजन  किया। इस भ्रमण से छात्र और छात्राओं को वृद्ध आश्रम के सकारात्मक पक्ष को भी जानने का अवसर मिला।

वृद्धा आश्रम के सचिव डॉ.डी.शरण एवं कार्यकारिणी अध्यक्ष बी.सुधीर ने भ्रमण के लिए आए हुए छात्र-छात्राओं का स्वागत किया। छात्र-छात्राओं ने समस्त वृद्धजनों  के संग मैंगो शेक एवं नाश्ता का सेवन किया। बच्चों ने काफी देर वृद्ध जनों के साथ व्यतीत कर उनका हालचाल लिया। उन लोगों को देख सुनकर सारे छात्र छात्राएं भावुक  और करुणामई हो गए। आश्रम से लौटते समय छात्रों ने वृद्ध माता-पिता ओं को मिक्सर ग्राइंडर कुर्सियां टिफिन बॉक्स तथा दैनिक जरूरत से संबंधित सामग्री वृद्धजनों को भेंट किए

कार्यकारिणी अध्यक्ष बी सुधीर ने कहा इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में पढ़ाई के साथ-साथ छात्राओं में सामाजिक कार्यों के प्रति अपना योगदान तथा अपने माता-पिता तथा बुजुर्गों के प्रति अपना नैतिक जिम्मेदारियों को समझना और आदर और सम्मान के भाव को स्थापित करना था।

आश्रम सचिव डॉ. डी सरण ने कहा  हमारे ऐतिहासिक भारतीय संस्कार में वृद्धावस्था में माता पिता की सेवा और देखभाल देवी देवताओं से भी ज्यादा पूज्यनीय होते हैं हम सभी का कर्तव्य है कि सभी  बच्चों को असहाय एवं वृद्ध माता पिता की आदर  सम्मान और सेवा करने के लिए शिक्षा देकर प्रेरित करें।

स्कूल स्कूल के छात्र छात्राओं ने लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम का भ्रमण कराने के लिए प्राचार्य जी थॉमस केनेडी, सुभाशीष घोष प्लस टू कोऑर्डिनेटर, प्रतिमा कुमारी और अशोक कुमार सिंह को धन्यवाद दिया और भविष्य में इस तरह का भ्रमण कराने का आग्रह  किया।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

विश्व दिव्यांग दिवस पर पहला कदम स्कूल ने निकाला भव्य जागरुकता रैली

Posted by - December 3, 2021 0
धनबाद : नारायणी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित दिव्यांग बच्चों की विशेष स्कूल पहला कदम के दिव्यांग बच्चों ने गाॅल्फ़ ग्राउंड…

एसएसपी के निर्देश पर राजगंज में छापेमारी, भारी मात्रा में अवैध कोयला जब्त

Posted by - February 3, 2023 0
राजगंज। गुरुवार को राजगंज थाना क्षेत्र के धावाचिता स्थित बोलाईटॉड जाने वाले सड़क पर एक चारदीवारी के अंदर अवैध रूप…

अनियमितता – बरसात में बना डाला 34 लाख का अधूरा पिच सड़क, घटिया निर्माण ने खोली ठेकेदार की पोल, जगह-जगह निकलने लगे गिट्टी

Posted by - June 18, 2022 0
धनबाद। रानी बांध से धीरेंद्र पुरम कॉलोनी होते हुए ठाकुर कुल्हि रोड के अंतिम छोर तक बने 2 किलोमीटर की…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *