जोरापोखर:- टाटा स्टील झरिया डिवीजन ने शुक्रवार को जामाडोबा के सर दोराबजी टाटा पार्क में अपने पहले चेयरमैन सर दोराबजी टाटा की 162वीं जयंती मनायी और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।
संजय रजोरिया, जेनेरल मैनेजर, झरिया डिवीजन, टाटा स्टील ने वरीय अधिकारियों, कर्मचारियों और डिवीजन के यूनियन प्रतिनिधियों के साथ पार्क में सर दोराबजी टाटा को पुष्पांजलि अर्पित की। इस पार्क का नाम सर दोराबजी के सम्मान में रखा गया है।
कर्मचारियों को अपने संबोधन में श्री रजोरिया ने सर दोराबजी टाटा के जीवन के महत्वपूर्ण पड़ावों और उपलब्धियों को याद किया तथा उपस्थित सभी लोगों से उनकी दूरदृष्टि व मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता की मांग की, जो आज भी अत्यंत प्रासंगिक बने हुए हैं।
इस अवसर पर श्री मयंक शेखर, चीफ जामाडोबा ग्रुप, झरिया डिवीजन, टाटा स्टील, श्री देबाशीष बनर्जी, चीफ (एचआरबीपी) झरिया डिवीजन, टाटा स्टील, श्री विनय वी महाशब्दे चीफ रिसर्च ऐंड डेवलपमेंट ऐंड प्रोडक्ट टेक्नोलॉजी, टाटा स्टील, जमशेदपुर, श्री संतोष महतो, क्षेत्रीय सचिव (राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ), कर्नल भवानी सिंह निर्वाण, हेड, एडमिनिस्ट्रेशन, झरिया डिवीजन, टाटा स्टील समेत डिवीजन के कई अधिकारी, यूनियन के प्रतिनिधि और कर्मचारी आदि उपस्थित थे।